PTB News

Latest news
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद टीचरों में मचा हड़कंप, विभाग ने मांगी लिस्ट, जाने मामला भारत-UK के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हुई आज से लागू, व्हिस्की, कारें और कपड़े मिलेंगे सस्ते, जानें किन... जालंधर! ये पब्लिक है सब जानती है, Social Media यूजर्स ने प्रॉपर्टी कारोबारी को दिन में दिखाए तारे पंजाब! किसानों ने सभी टोल किये फ्री, बिना टैक्स दिए गुजर रहे वाहन, धरना लगाया 5 वर्ष की उम्र में 5 वर्षीय नाबालिग ने लगा डाले 1455 पौधे, केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित पंजाब! बारिश की वजह से भरभराकर कर गिरी छत, मां-बेटे की हुई मौ/त, 2 बेटियों की हालत गंभीर पंजाब में बेअदबी के आरोपी की गला का/टकर की हत्या, कृपाण से सि/र धड़ से किया अलग ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਲੋਂ ਓਰੀਐਨਟੇਸ਼ਨ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ, गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की यूनिवर्सिट... जीएनए बिजनेस स्कूल ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर एक सप्ताह का फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम सफलतापूर्वक...

पंजाब में चली 2 गुटों में अंधाधुंध गोलियां, 4 लोगों की हुई मौत, 7 से ज्यादा हुए घायल, फैली सनसनी,

punjab-gurdaspur-firing-between-two-groups-4-people-killed-7-injured

.

PTB Big न्यूज़ गुरदासपुर : पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते श्रीहरगोबिंदपुर के लाइट चौक पर बीती रात यानि रविवार को सरकारी पानी की खाल (रजबाहा) को लेकर चल रही रंजिश में दोनों गुट आमने-सामने हो गए। इस दौरान दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर करीब 60 राउंड फायर किए। इस गोलीबारी में जहां चार लोगों की मौत हो जाने की जानकारी मिली है वहीं सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में 2 की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

.

.

मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान पहले पक्ष के शमशेर सिंह और बलजीत सिंह निवासी गांव विठवां, जबकि दूसरे पक्ष के निर्मल सिंह गांव मूड़ और बलराज सिंह निवासी विठवां के रूप में हुई है। घायलों को परिजनों ने सिविल अस्पताल में पहुंचाने के साथ पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। गांव विठवां के 2 गुटों में सरकारी पानी रंजिश चल रही थी।

.

.

वहीं इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल के डॉक्टर मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वारदात के बाद उनके पास अंग्रेज सिंह और सुरिंदर सिंह जख़्मी हालत में आए थे। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया है। बाद में शमशेर सिंह और बलजीत सिंह को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था, लेकिन इनकी पहले ही मौत हो चुकी थी। दूसरे पक्ष के घायलों को अन्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। एसएचओ सतपाल सिंह ने बताया कि झगड़ा रंजिश को लेकर हुआ है। गोलियां लगने से 4 लोगों की मौत हुई है।

.

.

.