PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर, जिला प्रशासन द्वारा PCS परीक्षा की तैयारी के लिए युवाओं को दी जाएगी निःशुल्क कोचिंग,

jalandhar-district-administration-will-provide-free-coaching-to-youth-for-preparation-of-pcs-exam-dc-jalandhar-dr-himanshu-aggarwal

जिलाधीश डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने युवाओं से निःशुल्क कोचिंग का अधिक से अधिक लाभ उठाने को कहा,

.

PTB न्यूज़ जालंधर : युवाओं को पंजाब सिविल सेवा परीक्षा-2025 की तैयारी के लिए कोचिंग प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा मुफ्त कोचिंग कक्षाएं शुरू की जा रही है। जिलाधीश डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि यह पहल सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से की जा रही है और मार्च 2025 से शुरू होने वाली नि:शुल्क कोचिंग कक्षाएं जिला प्रशासकीय परिसर में स्थित जिला रोजगार और

.

.

उद्यमिता ब्यूरो में लगाई जाएंगी। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि निःशुल्क कोचिंग का लाभ लेने के लिए उम्मीदवार की मूल योग्यता ग्रेजुएट होनी चाहिए तथा वह पंजाब राज्य का मूल निवासी (पंजाब डोमिसाइल) होना चाहिए। उन्होंने बताया कि कोचिंग के दौरान विषय विशेषज्ञों द्वारा PCS परीक्षा की विस्तार से तैयारी करवाने के इलावा उम्मीदवार को उत्साहित करने हित, जिला प्रशासन में कार्यरत IAS./PCS अधिकारियों के साथ आमने-सामने बैठक भी होगी।

.

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन उम्मीदवार को उच्च गुणवत्ता वाली कोचिंग उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं को PCS परीक्षा के लिए बेहतर ढंग से तैयार करना है ताकि वे पंजाब सिविल सेवा में शामिल होने के अपने सपने को साकार कर सकें। उन्होंने कहा कि युवाओं के कल्याण के लिए जिला प्रशासन द्वारा इस तरह की पहल भविष्य में भी जारी रहेगी।

.

.

डिप्टी कमिश्नर ने युवाओं से इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान करते कहा कि इच्छुक उम्मीदवार https://forms.gle/nu8Mk26pfBCt8h9A8 लिंक पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते है। इस बारे मे अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं व्यवसाय ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर 90569-20100 पर भी संपर्क कर सकते है।

.