PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर में पिता-पुत्र की हुई मौत, पड़ोसी ने देखा तो मचा हड़कंप

jalandhar-father-son-die-due-poisonous-smoke-big-news

.

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते जालंधर कैंट के मोहल्ला नंबर-20 से सटे धक्का कॉलोनी में एक पिता पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं, दोनों के एक रिश्तेदार की हालत गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार तीन लोग अंगीठी जलाकर सो रहे थे, इस दौरान जहरीले धुएं से दोनों की मौत हुई है।

.

.

मृतकों की पहचान राम बलि मोची (50) पुत्र खेलो दास और उसके पुत्र नवीन कुमार (24) के रूप में हुई है। उनके साथ रहता चचेरा भाई राजेश कुमार को इलाज के लिए पिम्स अस्पताल (जालंधर) में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार तीनों की मौत के बारे में तब पता चला जब पड़ोसी उनके घर पर पहुंचा। तीनों राज मिस्त्री के यहां काम करते थे।

.

.

जब तीनों के काम पर जाने का समय आया तो वह उठे नहीं। तो पड़ोसी उन्हें उठाने के लिए उनके घर पर पहुंच गया। पड़ोसी ने तीनों को पानी भरने के लिए बुलाया था। मगर कोई जबाव नहीं मिला। किसी तरह दरवाजा खोल कर वह अंदर गया तो तीनों बेसुध हालत में पड़े हुए थे। राजेश के भाई ने पुलिस को बताया कि तीनों एक ही कमरे में एक अंगीठी में आग लगाकर सोए हुए थे।

.

.

तीनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, राजेश को इलाज के लिए पिम्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना जालंधर कैंट की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने क्राइम सीन से अंगीठी सहित अन्य सामान बरामद किया है। फिलहाल राजेश की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने फिलहाल केस में सीआरपीसी 174 की कार्रवाई की है।

.

.