PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर हाइट्स 2 ने एजीआई सब जूनियर क्रिकेट सीरीज का आखिरी पांचवां मैच जीता,जालंधर हाइट्स 1 और 2 संयुक्त विजेता घोषित,

jalandhar-heights-2-won-the-last-fifth-match-of-agi-sub-junior-cricket-series

.

PTB न्यूज़ जालंधर : नौ दिवसीय एजीआई सब जूनियर क्रिकेट श्रृंखला आज जालंधर हाइट्स 1, 66 फीट रोड, जालंधर के टी ब्लॉक क्रिकेट मैदान में खेले गए पांचवें मैच में जालंधर हाइट्स 2, के दवारा जीत के साथ संपन्न हुई। पहले बल्लेबाजी करते हुए जालंधर हाईट्स 1, ने आठ विकेट के नुकसान पर 85 रन बनाए।

.

.

जालंधर हाईट्स 1, के दीपनकर ने 37 गेंदों में सर्वाधिक 33 रन बनाए। दूसरे शीर्ष बल्लेबाज दिवित भंडारी ने 10 गेंदों में 21 रन बनाये. इतिशबीर ने 20 गेंदों में 6 रन बनाए. जालंधर हाइट्स 2 के सीडेक ने 24 रन देकर तीन विकेट लिए। आरिक एंग्रीश और केरव बेरी ने क्रमश: 14 और 20 रन देकर एक-एक विकेट लिया।

.

पचासी रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जालंधर हाईट्स 2, ने छह विकेट के नुकसान पर 88 रन बना लिए । जालंधर हाइट्स 2 के सिदक ने मात्र 15 गेंदों में धुआंधार अंदाज में इकतीस रन बनाए। अर्श पाल सिंह थेथी ने दस गेंदों में 16 रन और सूर्यांश ने भी 17 गेंदों में 16 रन बनाए। जालंधर हाइट्स 1 के मन्नन गुप्ता ने पंद्रह रन देकर दो विकेट लिए।

.

.

अद्वितिया ने महँगे अड़तीस रन देकर दो विकेट लिये। आकर्ष गोयल ने 17 रन देकर एक विकेट लिया। एजीआई इंफ्रा लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सरदार सुखदेव सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में एजीआई स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक श्री सुरिंदर भांबरी और मेजर जनरल अरुण खन्ना की उपस्थिति में विजेता टीमों और खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और ट्रॉफियां वितरित कीं।

.

उन्होंने टीमों और उसके खिलाड़ियों के प्रदर्शन की बहुत सराहना की और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। श्री दिवित भंडारी और श्री दीपनकर को श्रृंखला का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज घोषित किया गया। श्री आरिक और श्री मनन को सर्वश्रेष्ठ बॉलर और श्री आकाश गोयल और श्री सिदक को श्रृंखला का सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंडर घोषित किया गया।

.