PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

जालंधर में हुई बड़ी वारदात से फैली सनसनी, पुलिस जाँच में जुटी,

jalandhar-nri-thrown-from-fourth-floor-flat-due-old-rivalry-big-news

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर में पठानकोट बाइपास चौक के पास BDA कॉलोनी (फ्लैट्स) में रविवार को रात कुछ युवकों ने यूके से आए एक NRI को चौथे फ्लोर से नीचे गिरा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान चरणचीत सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक NRI की फ्लैट के तीसरे फ्लोर पर रहने वाली एक टीचर से बहस भी हुई थी।

.

.

पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया गया है। थाना-8 की पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू कर दी है। चरणजीत ने चौथे फ्लोर पर फ्लैट खरीदा हुआ था। सूत्रों के अनुसार वारदात के बाद आरोपी खुद चरणजीत को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने लाते ही उसे मृत घोषित कर दिया।

.

jalandhar-nri-thrown-from-fourth-floor-flat-due-old-rivalry-big-news

.

चरणजीत की मौत का पता चलते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना अस्पताल द्वारा थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस को दी गई। एएसआई गुरमेल सिंह ने कहा- मौत का कारण पोस्टमार्टम में क्लियर होगा। पूछताछ के लिए पुलिस ने तीस संदिग्ध हिरासत में लिए हैं। सोसाइटी के लोगों के अनुसार चरणजीत हर दो साल पर पंजाब आता था।

.

.

चरणजीत चार हफ्ते पहले ही अपने भांजे के साथ यूके से लौटा था। मृतक के ड्रॉइवर बिट्टू ने बताया कि मालिक को क्रिकेट का बहुत शौक था। रविवार को वह घर पर ही विश्व कप का फाइनल मैच देख रहे थे। जानकारी के अनुसार आरोपी सुराग छिपाने के लिए चौकीदार के कमरे में लगा सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। हालांकि आरोपियों की कार के नंबर से पुलिस ने उन्हें ट्रेस किया। आरोपियों को चौकीदार द्वारा रोकने की कोशिश भी की गई, मगर कुछ हाथ नहीं लगा।

.

Latest News