PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

जालंधर में चंद रुपयों को लेकर एक व्यक्ति का किया कत्ल, फैली सनसनी,

Jalandhar one person was killed for a few rupees sensation spread Punjab

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है / जहां एक तरफ लूट और चोरी के मामलों का ग्राफ बढ़ता जा रहे है। वहीं सरेआम हथियारों के बल पर लोगों को लूटने के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे में कमिश्नरेट पुलिस बस वारदातों की FIR दर्ज करने के इलावा कुछ ठोस कदम जनता की हिफाजत के लिए नहीं उठा पा रही है जिससे आम जनता को राहत मिल सके। ऐसे में देर रात भी एक बड़ी वारदात होने से सनसनी फेल गई।

मामला सिटी रेलवे स्टेशन के पास का है। जहां लुटेरों ने चंद रुपयों के लिए मजदूर को पहले घेरा और पैसे न देने पर उसकी शरेआम हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार मजदूर का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपनी मेहनत की कमाई लुटेरों को देने से साफ मना कर दिया था और उनके साथ बिध गया। जिस पर लुटेरों ने मजदूर को चाकू मार कर उसकी हत्या कर डाली। मृतक व्यक्ति की पहचान प्रवीन शुक्ला निवासी गोंडा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

प्रवीण शुक्ला और उसके दो साथी गांव से आए थे। तीनों मजदूरी करते हैं। तीनों सिटी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरे और पैदल ही देर रात घर जा रहे थे की जब वह दोमोरिया पुल के पास पहुंचे तो आगे उन्हें लुटेरों ने घेर लिया। लुटेरों के पास तेजधार हथियार थे। लुटेरों ने कहा कि उनके जो भी है वह उन्हें दे दें।

इस पर प्रवीण के दो साथियों ने तो अपनी जान बचाने के लिए लुटेरों को पैसे दे दिए, लेकिन प्रवीण ने लुटेरों को पैसे देने से साफ मना कर दिया। लुटेरों ने प्रवीण के पैसे न देने पर पिटाई शुरू कर दी। इतने में एक लुटेरे ने प्रवीण को चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गए। प्रवीण को साथियों ने तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रवीण जो कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश गोंडा का रहने वाला था जालंधर शहर में पहली बार अपने साथियों के साथ आया था। उसके साथी मजदूरी के लिए उसे गांव से जालंधर शहर लेकर आए थे, लेकिन शहर में ट्रेन से उतरते ही लुटेरों ने उसकी हत्या कर दी। परिजनों का कहना है कि मौत ही उसे गांव से जालंधर खींच लाई होगी। हैरानी की बात तो यह है की जालंधर शहर में लगातार बढ़ रही लूट की घटनाओं के बावजूद कमिश्नरेट पुलिस जनता की हिफाजत के लिए कुछ ठोस कदम उठाने में असमर्थ दिख रही है।

Latest News