PTB Shocking न्यूज़ रूपनगर : आज यहां आनंदपुर साहिब-गढ़शंकर मार्ग पर स्थित झज्ज चौक टी पॉइंट पर एक नजारा देखकर हर कोई उस समय दंग रह गया। जब देखते ही देखते डीजल से भरा एक टैंकर नियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया।
इस डीजल को पेट्रोल पंप पर सप्लाई किया जाना था। इस टैंकर के पलटते ही लोगों ने टैंकर में सवार लोगों को बचाने के लिए दरियादिली दिखाने की बजाय बाल्टियों-तसलों और कैनियों में डीजल भरकर ले जाना शुरू कर दिया। इस घटना का एक वीडियो अब लगातार तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ऐसे लोगों लालची जैसे शब्दों के कमेंट आने शुरू हो चुके हैं।
आपको यहभी बता दें कि इससे पहले पंजाब में सेबों से भरा हुआ ट्रक पलटने के बाद लोग सेबों की पेटियां ही ले गए थे और ट्रक के चालक ने एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। जिसके बाद सेबों के बक्से लूटने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था।
ऐसे में आज डीजल टैंकर के पलटते ही टैंक के ऊपर लगा ढक्कन लीक को गया। उसमें से तेल बहने लगा। लोगों ने तेल बहता देख बाल्टी-तसले कैनी-ड्रम समेत जो हाथ में आया वह लेकर तुरंत टैंकर के पास पहुंच गए और टेंकर से निकलते डीजल को भरना शुरू कर दिया।








































