PTB News

Latest news
पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश पंजाब में एक के बाद एक रेड जारी, अब AAP मंत्री के 13 ठिकाने पर दूसरी बार ED की बड़ी करवाई, चर्चे! अफ्रीकी युवक व हिमाचली युवती के, यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान हुए प्यार के बाद हिंदू रीति-रि... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के छात्रों ने 10वीं के नतीजों में किया ग्रुप का नाम रोशन, इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में इंटर- स्कूल डे- नाइट फुटसल चैंपियनशिप के तीसरे सीजन का आरं...

जालंधर के SHO पर लगे रिश्वत मांगने के आरोप, Audio Viral

Jalandhar Patara SHO alleged bribe audio controversy Punjab police

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर के थाना पतारा के थाना प्रभारी (SHO) एक गंभीर विवाद में घिर गए हैं। कार जलाने के एक पुराने मामले में न्याय दिलाने के नाम पर 5 हजार रुपये और अन्य पुलिसकर्मियों की ‘सेवा-पानी’ के लिए रिश्वत मांगने का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित सुखजीत सिंह ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए और बताया कि 2 साल से चक्कर काटने के बावजूद उन्हें इंसाफ नहीं मिला,

.

.

बल्कि अब कार्रवाई के बदले पैसों की मांग की जा रही है। पीड़ित ने इस मामले को लेकर अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सुखजीत सिंह के अनुसार, यह घटना 11 और 12 मई 2024 की दरमियानी रात की है। वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे, तभी अचानक उनकी ब्रेजा कार (PB08 FC 6165) का सायरन बजने लगा। जब उन्होंने बाहर निकलकर देखा तो गाड़ी आग की लपटों में घिरी हुई थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना थाना पतारा की पुलिस को दी।

.

.

पुलिस ने शुरुआत में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। सुखजीत सिंह ने गांव के ही दो व्यक्तियों मेजर सिंह और जगजीत सिंह पर शक जाहिर किया था। पीड़ित का आरोप है कि ये लोग उनसे पुरानी रंजिश रखते थे और गांव के युवाओं को उनके खिलाफ भड़काने का काम करते थे। पीड़ित ने बताया कि स्थानीय पुलिस द्वारा सुनवाई न होने पर उन्होंने एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह से मुलाकात की थी। एसएसपी के कड़े आदेशों के बाद ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

.

.

हालांकि, सुखजीत सिंह का कहना है कि एफआईआर होने के बावजूद नामजद आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। वह बार-बार थाना पतारा के एसएचओ से मिलने गए, लेकिन आरोप है कि एसएचओ ने केस आगे बढ़ाने के बजाय उनसे पैसों की मांग शुरू कर दी। सुखजीत सिंह द्वारा जारी किए गए ऑडियो में कथित तौर पर एसएचओ और पीड़ित के बीच पैसों को लेकर बातचीत हो रही है।

.

यह भी पढ़ें : सरकार की आम लोगों से अपील, ‘न डरें, न घबराएं…तेल और गैस का है पूरा भंडार, सरकार ने जारी किया ताजा अपडेट

.

बताया जा रहा है कि एसएचओ उस समय कोर्ट में थे, इसलिए उन्होंने खुलकर बात नहीं की, लेकिन वह पीड़ित द्वारा की जा रही पैसों की ‘सेटिंग’ की बातों पर सहमति जताते नजर आ रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि एसएचओ ने खुद के लिए 5 हजार रुपये और अपने मातहत कर्मचारियों के लिए अलग से खर्चे की मांग की। भ्रष्टाचार और ढुलमुल कार्यप्रणाली से तंग आकर सुखजीत सिंह ने अब अदालत और उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

Latest News