PTB News

Latest news
निहंग बाणे में आए शख्स ने सुखबीर सिंह बादल पर किया जानलेवा हमला, सुरक्षाकर्मी भी घायल पंजाब के मंत्री के करीबी 3 दोस्तों की हुई सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौ/त ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह...

जालंधर में ट्रेन की छत पर जिंदा जला व्यक्ति, व्यक्ति की हालत नाजुक,

jalandhar-phillaur-man-burnt-alive-on-train-roof-in-jalandhar-condition-critical

PTB Sad न्यूज़ जालंधर : पंजाब में जालंधर के फिल्लौर रेलवे स्टेशन में ट्रेन पर चढ़ा व्यक्ति हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से जिंदा जल गया। व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पाई है। रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची है। व्यक्ति ट्रेन पर कैसे चढ़ा और क्या कर रहा था इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। जिस ट्रेन पर व्यक्ति को करंट लगा वो सुबह पौने 10 बजे लोहियां से लुधियाना जा रही थी।

.

ट्रेन जैसे ही फिल्लौर के प्लेटफार्म नंबर 3 पर रुकी तभी यह हादसा हुआ। उसे पहले फिल्लौर फिर जालंधर रेफर कर दिया गया। GRP चौकी प्रभारी हरमेश पाल ने बताया कि लोहियां से लुधियाना जा रही ट्रेन जैसे ही फिल्लौर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर रुकी तो एक व्यक्ति ट्रेन के कोच पर चढ़ गया। कोच पर चढ़ते ही उसने बिजली की तारों को छू लिया। तारों को छूते ही उसके कपड़ों ने आग पकड़ ली। 

.

.

फिल्लौर रेलवे स्टेशन पर राजकुमार नंगल ने बताया कि जैसे ही ये व्यक्ति ट्रेन के डिब्बे पर चढ़ा तो लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जब तक लोग उसे रोक पाते वह तारों की चपेट में गया। करंट लगने ही वह डिब्बे के ऊपर ही गिर गया और उसके कपड़ों में आग लग गई। राजकुमार नंगल ने बताया ने बताया कि व्यक्ति 80 फीसदी से ज्यादा झुलस गया है। करंट लगते ही उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

.

.

इसके बाद लाइन को कटवाकर उसे डिब्बे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया। अभी उसका फिल्लौर के ही सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उसकी हालत सीरियस बताई है। GRP चौकी प्रभारी हरमेश सिंह ने बताया कि रेलवे की तारों में 25 हजार वोल्टेज करंट रहता है। जैसे ही व्यक्ति ट्रेन के डिब्बे पर चढ़ा और तारों को हाथ लगाया तो झटके के साथ ही उसे आग लग गई। लोगों की सूचना पर वह तुरंत पहुंचे और

.

.

लाइन को बंद करवाकर उसे उतारा। व्यक्ति आग लगने के कारण बुरी तरह तड़प रहा था। उसे तुरंत अपनी गाड़ियों से फिल्लौर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। वहीं GRP चौकी प्रभारी हरमेश सिंह ने बताया कि करंट के कारण व्यक्ति बुरी तरह से झुलस चुका है। फिल्लौर सिविल अस्पताल से डॉक्टरों ने फर्स्ट एड देने के बाद उसे जालंधर सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। अब एंबुलेंस के जरिए उसे जालंधर ले जाया जा रहा है।

.