PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर : PNB में हुई लूट का पुलिस ने चंद घंटों में किया बड़ा खुलासा, रिटायर्ड DSP का बेटा निकला मुख्य आरोपी,

jalandhar pnb robbery case solved son of retired dsp main accused police arrested

PTB Big Breaking न्यूज़ जालंधर : जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने खुरला किंगरा इलाके में स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में हुई दिन-दहाड़े डकैती की वारदात को मात्र 24 घंटों के भीतर सुलझाकर बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सिमरनजीत सिंह उर्फ अमरीक सिंह को गिरफ्तार किया है, जो जालंधर के पॉश इलाके ग्रीन मॉडल टाउन का रहने वाला है। वारदात में शामिल आरोपी एक रिटायर्ड डीएसपी (DSP) हरभजन सिंह का बेटा है।

.

.

पुलिस ने आरोपी के पास से हथियार और लूट की कुछ राशि बरामद कर ली है, जबकि उसके दूसरे साथी की तलाश के लिए छापेमारी जारी है। इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीसीपी मनप्रीत ढिल्लों के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में एडीसीपी राकेश यादव, एसीपी अमरबीर सिंह, एसीपी संजय कुमार और क्राइम ब्रांच के इंचार्ज सर्बजीत सिंह जैसे अनुभवी अधिकारियों को शामिल किया गया।

.

 

.

तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। जांच के दौरान पुलिस की रडार पर सिमरनजीत सिंह उर्फ अमरीक सिंह आया। जब पुलिस ने दबिश देकर उसे हिरासत में लिया और पूछताछ की, तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। आरोपी सिमरनजीत सिंह शहर के सबसे पॉश इलाकों में से एक, ग्रीन मॉडल टाउन का निवासी है। उसके पारिवारिक बैकग्राउंड ने पुलिस को भी हैरान कर दिया, क्योंकि वह रिटायर्ड डीएसपी हरभजन सिंह का बेटा है।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर : घर के बाहर खेल रही 7 साल की बच्ची को कार ने कुचला, टायर के नीचे आने से हुई मौत

.

पुलिस कमिश्नर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल हथियार (वेपन) और लूटी गई नकदी का एक हिस्सा बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सिमरनजीत सिंह का आपराधिक इतिहास भी पुराना रहा है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि उसके खिलाफ पहले भी बटाला और एसएएस नगर (मोहाली) में दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि वह लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त था। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा।

.

यह भी पढ़ें : Jalandhar के DC हिमांशु अग्रवाल सहित 13 IAS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

.