PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

Iran US Ceasefire के एलान के साथ ही भागा शेयर बाजार, निवेशकों की लगी चांदी,

Share Market rises after iran us ceasefire

PTB Business न्यूज़ मुंबई : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ सीजफायर की घोषणा के बाद भारतीय शेयर मार्केट में जोरदार तेजी देखने को मिली। बीएसई का सेंसेक्स आज 8 अप्रैल की सुबह 77290 के स्तर पर खुला, जो 2674 अंकों की बड़ी उछाल को दर्शाता है। वहीं, एनएसई का निफ्टी 23855 के स्तर पर खुला, जिसमें 731 अंकों की मजबूती दर्ज की गई। सेंसेक्स के सभी 30 शेयर हरे निशान पर खुले,

.

.

जिससे यह स्पष्ट होता है कि निवेशकों का मूड सकारात्मक है। ग्लोबल मार्केट की बात करें तो एशियाई शेयर बाजारों में भी जोरदार तेजी रही। जापान का निक्केई 225 पांच प्रतिशत से अधिक बढ़कर 56230 पर पहुंच गया, जबकि टॉपिक्स इंडेक्स में तीन प्रतिशत से अधिक की बढ़त देखी गई और यह 3775 के स्तर पर था। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 6% से अधिक की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था।

.

.

हैंग सेंग फ्यूचर इंडेक्स 25,233 के स्तर पर था, जो पिछले बंद स्तर 25,116.53 से ऊपर था। विशेष रूप से ट्रंप की युद्धविराम घोषणा के बाद गिफ्ट निफ्टी में 800 अंकों की उछाल दर्ज की गई और यह 23987 के स्तर पर पहुंच गया। इससे संकेत मिलता है कि घरेलू शेयर मार्केट में आज भी तेज़ी बनी रहने की संभावना है। वॉल स्ट्रीट का हाल मिश्रित रहा। डॉऊ जोंस 85 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 46584 के स्तर पर बंद हुआ,

.

यह भी पढ़ें : जालंधर : PNB में हुई लूट का पुलिस ने चंद घंटों में किया बड़ा खुलासा, रिटायर्ड DSP का बेटा निकला मुख्य आरोपी,

.

जबकि एसएंडपी 500 और नैस्डैक में हल्की बढ़त रही। कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई। ब्रेंट क्रूड 92 डॉलर प्रति बैरल से नीचे चला गया, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) पिछले छह साल की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज करने के बाद करीब 95 डॉलर पर था। सोने की कीमतों में भी तेजी रही। इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 2.3% बढ़कर 4,811.66 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया,

.

यह भी पढ़ें : जालंधर : घर के बाहर खेल रही 7 साल की बच्ची को कार ने कुचला, टायर के नीचे आने से हुई मौत

.

जबकि अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 3.3% की तेजी के साथ 4,840 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुए। क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में भी उछाल देखा गया। अमेरिका-ईरान युद्धविराम के बाद बिटकॉइन की कीमतें तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचीं। बिटकॉइन 4.9% बढ़कर $72,738 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि ईथर की कीमतें 7.4% की तेजी के साथ 2,273 डॉलर तक पहुंच गईं।