PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर से बड़ी ख़बर, रिटायर इंस्पेक्टर का बेटा नशे और हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार, इस बड़े गैंग का निकला गुर्गा

jalandhar-police-action-against-smuggler-gangster-binni-gujjar-gang-aide-shahbaz-caught-heroine-weapon-recovered-big-news

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर देहात पुलिस ने होशियारपुर के एक रिटायर पुलिस इंस्पेक्टर के बेटे को नशे और हथियार के साथ काबू किया है। पकड़े गया आरोपी शाहबाज सिंह उर्फ शाहू पुत्र सरबजीत सिंह निवासी मोहल्ला न्यू फतेहगढ़ थाना मॉडल टाउन, होशियारपुर का रहने वाला है। शाहू बिन्नी गैंग का गुर्गा है। पुलिस ने शाहू के कब्जे से 210 ग्राम हेरोइन, पॉइंट 32 बोर पिस्तौल और 5 जिंदा रौंद बरामद किए हैं।

.

.

DSP सुरिंदर धोगड़ी और क्राइम ब्रांच के इंचार्ज पुष्प बाली ने बताया कि उनके देहात क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए 2 अलग- अलग टीमें चेकिंग अभियान पर थीं। इसी दौरान SI निर्मल सिंह की टीम जब गांव जंडू सिंघा से होते हुए अड्डा कपूर गांव की ओर जा रही थी तो हरलीन वाटर पार्क सूआ के पास शाहबाज सिंह उर्फ शाहू को नशे और हथियार के साथ पकड़ा है। शाहू नशे की सप्लाई देने आया था।

.

jalandhar-police-action-against-smuggler-gangster-binni-gujjar-gang-aide-shahbaz-caught-heroine-weapon-recovered-big-news
जालंधर से बड़ी ख़बर, रिटायर इंस्पेक्टर का बेटा नशे और हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार, इस बड़े गैंग का निकला गुर्गा

.

पुलिस की टीम जब हरलीन वाटर पार्क के पास पहुंची तो वहां शाहबाज खड़ा हुआ था। उसने जैसे ही पुलिस को देखा तो वह घबरा गया और उसने तुरंत वापस मुड़ कर भागने की कोशिश की। पुलिस को उसकी गतिविधियां देखकर शक हो गया। पुलिस ने घेराबंदी करके जब उसकी तलाशी ली तो उससे नशा और हथियार मिला।

.

.

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बिन्नी गुज्जर गैंग के लिए काम करता है। उसके ऊपर पहले भी हत्या, इरादा कत्ल, आर्म्स एक्ट और मारपीट के 5 केस होशियारपुर में दर्ज हैं। पिपलांवाली जिम के बाहर गैंगवार में भी शाही शामिल था। इस गैंगवार में शाहू का साथी सारंग फरवाहा गोलियां लगने से मारा गया था, जबकि शाहू की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर जसप्रीत सिंह उर्फ चन्ना गोली लगने से घायल हो गया था।

.

Latest News