PTB News

Latest news
पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला स्मार्ट पुलिसिंग! E-Challan प्रणाली की हुई शुरुआत DGP पंजाब ने की समीक्षा

GTB मार्कीट में स्थित IELTS सैंटर पर हुई GST विभाग की Raid, रिकार्ड समेत CPU भी हुए जब्त,

gst-at-ilets-centre-raid-of-the-department-punjab-khanna-ielts-center-immigration-agent-travel-agent

PTB Big न्यूज़ खन्ना : GTB मार्कीट को इसलिए एजुकेशन हब के नाम से जाना जाता है कि क्योंकि यहां 100 से ज्यादा आइलेट्स ट्रेनिंग सेंटर और वीजा कंसल्टेंसी ऑफिस हैं। यहां शहर के नामवर आइलेट्स सेंटर माइंड मेकर में स्टेट जीएसटी की रेड हुई। जीएसटी विभाग की टीम कई घंटे तक इस सेंटर में मौजूद रही तथा सैंटर का रिकॉर्ड खंगाला गया। शाम को जाते समय टीम सेंटर का काफी रिकॉर्ड गठरी बांध साथ ले गई। इसमें सीपीयू भी कब्जे में लिया गया।

.

.

जानकारी के अनुसार खन्ना से जी.एस.टी. विभाग की एक टीम ने जी.टी.बी. मार्कीट में माइंड मेकर इंस्टीट्यूट में रेड की। यह इंस्टीट्यूट काफी पुराना है। इसमें स्टूडेंट्स की संख्या ज्यादा है और यहां स्टडी और वर्क वीजे लगाने का काम भी किया जाता है। टीम ने आते ही इंस्टीट्यूट को स्टाफ को ग्राऊंड फ्लोर पर बुला लिया। फिर इंस्टीट्यूट में लगे कंप्यूटरों में रिकार्ड चैक किया। शाम को रेड की कार्रवाई संपन्न करते हुए टीम अपने साथ रिकार्ड और सीपीयू ले गई।

.

.

बताया जा रहा है कि इंस्टीट्यूट में रिकार्ड को गहराई से जांचना उचित नहीं था जिसके चलते जीएसटी की टीम रिकार्ड को अपने साथ दफ्तर ले गई। विभाग के दफ्तर में इस रिकॉर्ड की छानबीन की जाएगी। वहीं विभाग के माहिर सीपीयू की जांच करेंगे। रिकार्ड की छानबीन के बाद ही विभाग अगली कार्रवाई करेगा। उधर, माइंड मेकर के संचालक रणजोध सिंह मानकी ने कहा कि उनके पास जीएसटी नंबर है। सभी रिकार्ड मेंटेन है। किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं है। सबसे ज्यादा टैक्स अदा करते हैं। विभाग जांच करने आया उन्हें पूरा सहयोग दिया गया।

.

.

.

Latest News

Latest News