PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

Shiv Sena Punjab का General Secretary सहित जालंधर पुलिस ने 5 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार,

Jalandhar Police arrested 5 drug smugglers including Shiv Sena Punjab General Secretary Jalandhar Police PTB Big Breaking News

Jalandhar Police arrested 5 drug smugglers including Shiv Sena Punjab General Secretary Jalandhar Police

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर सीआईए स्टाफ-1 की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में 5 नशा तस्करों को काबू कर उनके पास से 3 किलो अफीम, 80,000 की नकदी, एक एक्टिवा और एक कार बरामद की है /

.

इस संबंधी जानकारी देते हुए DCP सरदार गुरमीत सिह ने बताया कि सीआईए स्टाफ-1 की टीम ने मास्टर तारा सिंह नगर में स्थित माता छिन्नमस्तिका मंदिर के पास से एक एक्टिवा सवार व्यक्ति को काबू कर उसके पास से 250 ग्राम अफीम बरामद की थी / पुलिस ने आरोपी पर थाना बारादरी में मामला दर्ज कर अदालत से 2 दिन का रिमांड हासिल किया था /

.

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी रजिंदर सिंह उर्फ राजू पुत्र इंदर सिंह निवासी शिवाजीनगर हाल निवासी रसीला नगर जालंधर ने बताया कि वह आजाद सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी पिंड दहार थाना इसराना जिला पानीपत हरियाणा के पास से अफीम खरीद कर आगे सप्लाई करता है / आपको बता दें कि राजिंदर सिंह उर्फ राजू शिवसेना के महासचिव पद पर नियुक्त है /

वहीं कुछ महीने पहले ही शिवसेना ने राजू को महासचिव के पद पर नियुक्त किया था / पुलिस ने आरोपी आजाद सिंह को लंबा पिंड चौक के नजदीक से गिरफ्तार कर उसके पास से 250 ग्राम अफीम और मारुति कार बरामद की है / आरोपी रजिंदर राजू शिवसेना का पंजाब का महासचिव भी है जिसे कुछ महीने पहले ही शिवसेना समाजवादी ने पंजाब महासचिव के पद पर नियुक्त किया था /

.

इसी प्रकार सीआईए स्टाफ-1 की टीम ने लाडो वाली रोड टी-प्वाइंट के पास से शक के आधार पर तीन व्यक्तियों को रोककर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से ढाई किलो अफीम और 80,000 की नगदी बरामद हुई / पुलिस ने आरोपियों पर थाना नई बारादरी में मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू की तो

.

आरोपियों ने अपना नाम सत्यपाल पुत्र वेद राम वर्मा निवासी शाहजहांपुर यूपी हाल निवासी लुधियाना, अजीत कुमार पुत्र रामपाल निवासी शाहजहांपुर यूपी का निवासी लुधियाना और अभय गौतम पुत्र राम अवतार निवासी शाहजहांपुर यूपी हाल निवासी लुधियाना बताया / फ़िलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की करवाई शुरू कर दी है /

.
.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

Jalandhar Police arrested 5 drug smugglers including Shiv Sena Punjab General Secretary Jalandhar Police