PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

दोहरा आत्महत्या कांड में शामिल आरोपी सब इंस्पेक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीआइए स्टाफ करेगा पूछताछ,

si sandeep kaur amritsar arrest at gurdaspur Punjab

si sandeep kaur amritsar arrest at gurdaspur Punjab

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : दोहरे आत्महत्या कांड की मुख्य आरोपित सब इंस्पेक्टर संदीप कौर को आखिर दस दिन बाद जिला देहाती की पुलिस ने बीते दिन देर शाम जिला गुरदासपुर के भिलोवाल गांव में गिरफ्तार कर लिया है / वह यहां एक खाली पड़ी कोठी में रह रही थी / मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मामले में दखल देने के बाद जिला पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश कर रही थीं /

.
.

जिला देहाती के एसएसपी गौरव तुरा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस संदीप कौर को गिरफ्तार कर अमृतसर ला रही है साथ ही उसे शरण देने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है / इसके अलावा FIR में नामजद संदीप के दो साथियों हेड कांस्टेबल नवनीत संधू और दीप संधू की गिरफ्तारी भी जल्द हो जाएगी /

आपको बता दें कि गत दस अक्टूबर को गहना कारोबारी विक्रमजीत सिंह ने घर में आत्महत्या कर ली थी / इसके अगले ही दिन 11 अक्टूबर को उसकी पत्नी सुखबीर कौर ने आत्महत्या कर ली थी / इस मामले में मोहकमपुरा और जंडियाला गुरु में दो मामले दर्ज किए गए हैं / विक्रमजीत ने एसआई संदीप कौर पर ब्लैकमेल करते हुए वसूली करने के आरोप लगाए थे / तभी से जिला शहरी और देहाती पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई थीं /

.

.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि संदीप कौर के परिवार और करीबियों पर पुलिस का खासा दबाव था, जिसके चलते कयास लगाए जा रहे थे कि वह जल्द ही सरेंडर कर देगी / बुधवार देर शाम पुलिस को जानकारी मिली कि वह श्री हरगोबिंदपुरा स्थित एक कोठी में है / देहाती पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया /

.
.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

si sandeep kaur amritsar arrest at gurdaspur Punjab