PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

BJP नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रनेड हमले के बाद, रवनीत बिट्टू ने घेरी भगवंत मान सरकार,

grenade-attack-on-bjp-manoranjan-kalia-s-house-case-ravneet-bittu-surrounded-the-bhagwant-mann-government

रवनीत बिट्टू ने कहा भाजपा हर मंडल में फूकेंगी सरकार का पुतला,

.

.

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : भाजपा के सीनियर नेता मनोरंजन कालिया के घर देर रात हुए ग्रेनेड हमले के बाद भाजपा के सीनियर नेता व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू व अश्विनी शर्मा मनोरंजन कालिया के घर पर उनका हालचाल जानने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आप सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि कभी पंजाब में ग्रेनेड नहीं आए थे। अब तो ग्रेनेड आम हो गए जैसे खिलौने की दुकान होती है। कभी पुलिस चौकी, पुलिस स्टेशन, पुलिस वाले की गाड़ी या कहीं

grenade-attack-on-bjp-manoranjan-kalia-s-house-case-ravneet-bittu-surrounded-the-bhagwant-mann-government

और ग्रेनेड फटे। दूसरी बात यह कि मनोरंजन कालिया अकेले बीजेपी के नहीं सारे पंजाब के सबसे सीनियर लीडरों में से एक नेता हैं। यह मनोरंजन कालिया उस समय के हैं जब पंजाब में काला दौरा था। यह सीनियर लीडर मनोरंजन कालिया ही पंजाब में अमन शांति लेकर आए थे। रवनीत बिट्टू ने आगे यह भी कहा कि मनोरंजन कालिया जब आज चंडीगढ़ से आए तो करीब 10 बजे आराम कर रहे थे तो तभी बाहर से जोरदार धमाके की आवाज आई तो मनोरंजन कालिया ने सोचा कि ट्रांसफार्मर में धमाका

.

.

हुआ यहां धमाका कैसे हो सकता है साथ ही तो पुलिस स्टेशन हैं लेकिन जब उनका ड्राइवर भागता हुआ आया और बताया कि बम धमाका हुआ है। भाजपा नेता बिट्टू ने कहा कि बम धमाके दौरान गाड़ी के शीशे टूट गए, ड्राइंग रूम में, रसोई घर व कमरे में लगे शीशे भी टूट गए व मोटरसाइकिल के भी परखच्चे उड़ गए। वहीं मनोरंजन कालिया ने पुलिस को टेलीफोन किया, लेकिन कोई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौके पर नहीं पहुंचा। यह वह सीनियर व्यक्ति है जो पंजाब में अमन शांति

grenade-attack-on-bjp-manoranjan-kalia-s-house-case-ravneet-bittu-surrounded-the-bhagwant-mann-government

लेकर आए। बीजेपी के सीनियर लीडर हैं जिनके खिलाफ सोची-समझी साजिश है। उनके घर में ग्रेनेड फैंक कर गए हैं। उन्होंने कहा कि यह सोचने वाली बात है कि नशा बेचने वालों के पास ग्रेनेड कहां से आते हैं। आज पंजाब में ऐसी घटिया कारगुजारी की जा रही है। पंजाब इस समय जल रहा है। कल हालात देखे हैं कि पंजाब का चुना हुआ मुख्यमंत्री बच्चे जैसे साथ बैठा है। जो दिल्ली से फेल होकर आए हैं सिसौदिया वह हेडमास्टर बनाए हुए हैं। इस दौरान रवनीत बिट्टू ने आप सरकार पर तंज कसे।

.

.

आए दिन पुलिस में तबादले किए जा रहे हैं। पुलिस वाले नशे के साथ पकड़े जा रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने भी कालिया से बातचीत कर हाल पूछा। रवनीत बिट्टू ने कहा कि आज ऐलान करता हूं 3 बजे से लेकर भाजपा हर मंडल में सरकार का पुतला फूकेंगी। पंजाब में और जालंधर में बहुत बड़े स्तर पर विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब को दुश्मन की आंख से देखेगा उसकी आंख निकाल लेंगे। वह शहीद परिवार से हैं। पंजाब में खून नहीं बहने देंगे। उनके परिवार ने खून बहाए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब

grenade-attack-on-bjp-manoranjan-kalia-s-house-case-ravneet-bittu-surrounded-the-bhagwant-mann-government

के लोगों को फिक्र करने की जरूरत नहीं। बिट्टू ने कहा कि थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और बड़ा विरोध करेंगे। बता दें कि देर रात भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड अटैक किया गया है। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं मनोरंजन कालिया ने बताया कि ई-रिक्शा में आए 2 व्यक्तियों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर हुए ग्रेनेड हमले की घटना को लेकर आप कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत भी पहुंचे।

.