PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

जालंधर में इंसानियत हुई शर्मसार, कोई बनाता रहा Video, कोई देखता रहा तमाशा, लेकिन नहीं आया कोई बचाने,

jalandhar-punjab-pratap-bagh-deadly-attack-on-youth-mustafa-alias-pamma-in-broad-daylight-cctv-video

एक निजी अस्पताल में अब जिंदगी मौत के बीच जूझ रहा है मुस्तफा, आरोपी वारदात के बाद से फरार,

क्या जिला पुलिस के हाथों में सुरक्षित है आपकी जिंदगी, या फिर करनी होगी अपनी रक्षा खुद, बड़ा सवाल?

PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर शहर में आए दिन कोई ना कोई बड़ी वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में अब शहर के लोग जालंधर शहर में पुलिस कमिश्नरेट के होते हुए भी लोगों का जहां पुलिस पर से भरोसा उठता जा रहा है। वहीं लोगों में इस तरह की हो रही लगातार वारदातों की वजह से दहशत का माहौल भी बनता जा रहा है।

.

ऐसा ही ताजा मामला उस समय सामने आया जब जालंधर सबसे व्यस्त इलाके के प्रताप बाग जहां एक-एक मिनट में कई वाहन सड़क पर से होकर गुजरते हैं। जहां से कुछ मीटर की दुरी पर आज से करीब कुछ दिनों पहले ही पूर्व केबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर रात के समय ग्रनेड हमला भी हुआ था , के बाद उस समय दहशत का माहौल बन गया। जब प्रताप बाग के बस स्थित एक ढाबे पर खाना खाने आए एक युवक पर करीब 4 से 5 युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस सक्श पर हमला हुआ उसका नाम मुस्तफा उर्फ़ पम्मा बताया जा रहा है जोकि लुधियाना का रहने वाला है को बुरी तरह से घायल कर दिया, जिसे इलाज के लिए लोगों ने तुरंत प्रताप बाग के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। इस पुरे घटनारकम की वीडियो पास ही में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें साफ देखा जा रहा है की उक्त युवक पर किस तरह से तेजधार हथियारों से बुरी तरह से आरोपियों ने जानवरों से भी बत्तर तरिके से हमला किया।

.

इस घटना को अंजाम देने के बाद यह सभी आरोपी तेज रफ़्तार कार में बैठकर मोके से फरार होने में कामयाब हो गए। हैरानी की बात तो यह है कि जिस समय यह सारी घटना हो रही थी तो कुछ लोग तमाशा देख रहे थे और तो और कुछ लोग लगातार अपने मोबाइल पर वीडियो बनाने में मशरूफ थे, लेकिन किसी में इतनी हिम्मत नहीं थी की वह किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से मुस्तफा को बचा लेते। आखिर बचाते भी कैसे आखिर जान तो सभी को प्यारी होती है,

jalandhar-punjab-pratap-bagh-deadly-attack-on-youth-mustafa-alias-pamma-in-broad-daylight-cctv-video

अगर बचा लेते तो पुलिस की रडार में आ जाते सवालों में घिर जाते यही नहीं जाँच में शामिल होना पड़ता, आखिर यह सब इस लिए की पुलिस तंत्र के सिस्टम से सभी दुःखी जो हैं और अगर बचाव में बचाने वाले को लग जाती तो भी उसी को पुलिस परेशान सबसे पहले करती। यह बात हम नहीं कह रहे यह सारी बात आज दिन दिहाड़े हुए वारदात के बाद आस पास के लोग, जिन्होंने भी मौके पर अपनी आँखों के सामने यह दृश्य देखा वह सभी कह रहे हैं। लेकिन इस घटनक्रम के बाद से पुरे जिले भर में पुलिस तंत्र के सिस्टम जान माल की रक्षा के ऊपर सवाल खड़े हो गए हैं की किसी भी हाल में कोई नागरिक सुरक्षित है या नहीं अगर है तो वह अपने दम पर?

.

खैर! इस सारे घटनाक्रम के कुछ समय बाद जिला कमिश्नरेट पुलिस के कर्मचारी सूचना मिलने पर करीब 1 घंटे बाद मौके पर पहुंची (जैसा की स्थानीय लोगों ने बताया) और जाँच में जुट गई। ख़बर लिखे जाने तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर थे। इस घटना का पता चलते ही घायल मुस्तफा उर्फ़ पम्मा के पारिवारिक सदस्यों के पुलिस ने बयान दर्ज कर लिए थे। वहीं घायल का इलाज कर रहे निजी अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक घायल युवक मुस्तफा की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

.

वहीं इस मामले में जानकारी देते हुए साहिब अली ने बताया कि आज मुस्तफा उर्फ पम्मा के छोटे भाई के साथ जंडियाला में हुए किसी मामले को लेकर जालंधर देहात पुलिस के पास बयान दर्ज करवाने के लिए आए थे, जिसके बाद वह समय रहते प्रताप बाग के पास खाना खाने आए, तभी उक्त युवकों ने पहले गाड़ी से उसे टक्कर मार दी, जिसके बाद उसपर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उसे इतनी बुरी तरह से पीटा है कि उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

.

वहीं इस घटना संबंधी जानकारी देते हुए एसीपी नार्थ आतिश भाटिया ने PTB News से बातचीत करते हुए बताया कि हमें सूचना मिली थी कि प्रताप बाग के पास एक युवक पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया है। जिसके बाद हमारी टीम मौके पर पहुंच गई थी और पास में लगे CCTV फुटेज को आधार पर आगे की करवाई शुरू कर दी। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी घायल मुस्तफा के रिश्तेदारी में ही हैं जिनको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

.