PTB News

Latest news
जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय...

पंजाब, महिला दौड़ा रही थी तेज रफ़्तार थार, अनियंत्रित होकर बाइक सवार को कुचला,

thar-hit-the-bike-woman-driving-car-youth-is-dies-in-ludhiana-punjab

फिर मारी बंद दुकान में जोरदार टक्कर, महिला हुई फरार,

PTB Big Accident न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के लुधियाना से एक दुःखद खबर सामने आ रही है। जहां उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया। जब हिमाचल नंबर की थार ने देखते ही देखते तांडव मचा दिया। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के लुधियाना में थार को दौड़ा रही महिला चालक ने बाइक सवार युवक को देखते ही देखते कुचल दिया और दूर तक युवक को घसीटते हुए ले गई। इस घटना में युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

.

लुधियाना के आरती चौक के पास स्थित सग्गू चौक में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इतना ही नहीं थार चालक बाइक को काफी दूर तक घसीटते ले गई। इसके बाद थार ने एक बंद दुकान में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद थार दुकान के अंदर जा घुसी। बताया जा रहा है कि थार की टक्कर इतनी जोदरदर थी कि बंद दुकान का पूरा शटर क्षतिग्रस्त हो गया और साथ ही वहां लगी सीढ़ियां भी पूरी तरह से टूट गई।

.

.

बताया जा रहा है कि थार हिमाचल नंबर की थी आवर उसे एक महिला चला रही थी। हादसे के तुरंत बाद आरोपी महिला थार मौके पर छोड़कर वहां से फरार हो गई। वहीं थार की टक्कर से घायल हुआ बाइक सवार व्यक्ति को लोगों ने तुरंत डीएमसी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन-8 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

.

.

मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। उधर, पुलिस ने थार कब्जे में लेकर आरोपी महिला चालक की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार सग्गू चौक के पास एक महिला सफेद रंग की थार में सवार होकर जा रही थी। जब वह यू-टर्न लेने लगी तो उसने तेज रफ्तार से गाड़ी घुमा दी। इसी दौरान उसने बाइक सवार को टक्कर मार दी और उसे घसीटते हुए काफी दूर ले गई। बेकाबू थार सीधा बंद दुकान में जा घुसी।

.

.

लोगों ने किसी तरह से थार के नीचे फंसे बाइक सवार को निकाला। थार चालक महिला मौका देख कर फरार हो गई। वह गाड़ी और अपना सारा सामान भी गाड़ी में ही छोड़ गई। वहीं थाना डिविजन आठ के एसएचओ अमृतपाल शर्मा ने बताया कि मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। उसके परिवार वालों का तो पता लग गया है। आरोपी महिला अभी फरार है। गाड़ी कब्जे में लेकर आरोपी महिला की पहचान की जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।