PTB News

Latest news
जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय...

जालंधर में मालगाड़ी के आगे लेटकर नगर निगम के जेई जोगिंदर पाल ने की आत्महत्या, कांग्रेसी नेता सहित 7 पर दर्ज हुई FIR

jalandhar-retired-je-commits-suicide-congress-leaders-congress-leaders-neelkanth-judge-manjinder-sikkanominated-in-fir

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मालगाड़ी के आगे लेटकर एक रिटायर जेई जोगिंदर पाल ने जालंधर के कुछ फाइनेंसरों से तंग आकर आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया। इसे लेकर थाना GRP की पुलिस ने बीते दिन यानि सोमवार को आरोपी पाए गए कांग्रेस के नेता नीलकंठ जज, मनजिंदर सिक्का, आशु, सतपाल, मनीष शर्मा, रमन कुमार और सोहन लाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होना बाकी है।

.

.

वहीं मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार को सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है। जहां जालंधर के सिटी रेलवे स्टेशन पर यॉर्ड से शंटिंग के लिए एक एक मालगाड़ी निकली थी। उसी के आगे लेट कर रिटायर्ड जेई ने सुसाइड कर लिया, हालांकि मालगाड़ी तेज नहीं थी, मगर फिर भी जोगिंदर के पेट पर गाड़ी का पहिया चढ़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस सनसनीखेज घटना की सूचना मिलते ही थाना GRP की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी।

.

क्राइम सीन से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला था, जिसके आधार पर पुलिस ने देर शाम आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई के लिए जोगिंदर के बेटे के बयान दर्ज किए थे। परिवार का आरोप है कि उधारी के पैसों को लेकर आरोपी व्यक्ति पिता को तंग कर रहे थे। वहीं कमल विहार के रहने वाले जोगिंदर के बेटे अमित चौधरी के बयानों पर पुलिस ने कांग्रेस नेता नीलकंठ जज सहित मनजिंदर सिक्का, आशु, सतपाल, मनीष शर्मा, रमन कुमार, सोहन लाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

.

.

अमित चौधरी ने पुलिस से कहा कि, पिता ने पैसे लौटा दिए थे, मगर उक्त लोग पिता पर और पैसे देने का दबाव बना रहे थे। इसी से तंग आकर जोगिंदर ने आत्महत्या की। वहीं थाना GRP के SHO फलविंदर सिंह के कहा कि, पारिवारिक सदस्यों के बयानों पर कार्रवाई की गई है। परिवार का आरोप है कि पैसे वापस देने के बाद भी उक्त लोग जोगिंदर का चेक वापस नहीं कर रहे थे और चेक को बैंक में लगाने की धमकियां दे रहे थे। इसी के चलते वह काफी परेशान रह रहा था। जोगिंदर पाल मार्च में जेई के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

.

.