PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

जालंधर से रोडवेज बसों को लेकर आई बड़ी ख़बर, कर्मचारी ने किया बड़ा ऐलान, लोगों की बढ़ी मुसीबत,

jalandhar-roadways-employees-made-a-big-announcement-roadways-protest-after-driver-jagjit-murder-in-kurali

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर रोडवेज डिपो के ड्राइवर जगजीत की कुराली में रॉड मारकर की गई हत्या से कच्चे मुलाजिमों की यूनियन में रोष है। इसके चलते जालंधर रोडवेज डिपो के ड्राइवरों-कंडक्टरों ने रोडवेज बसें रोक दी हैं। बसों को डिपो के अंदर लगाया गया है। पंजाब रोडवेज डिपो-1 के प्रधान विक्रमजीत सिंह का कहना है कि दोपहर को डेड बॉडी जालंधर लाई जाएगी। यहीं पर डेड बॉडी के साथ प्रदर्शन किया जाएगा।

.

इसके लिए रोडवेज यूनियन के सदस्यों ने फ्रीजर भी मंगवा लिया है। कच्चे मुलाजिमों की यूनियन के सीनियर मीत प्रधान चानण सिंह का कहना है कि अगर सरकार ने जगजीत सिंह के परिवार को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपए की सहायता देने का ऐलान न किया तो गुरुवार सुबह 10 बजे के बाद पूरे पंजाब के सभी 27 डिपो की रोडवेज बसें रोक दी जाएंगी। जालंधर के रोडवेज डिपो के कच्चे कर्मचारियों ने बुधवार शाम 5 बजे के करीब बसों को डिपो के अंदर लगाकर धरना शुरू कर दिया था।

.

.

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के चानण सिंह ने बताया कि सरकार ने मृतक ड्राइवर के लिए किसी तरह के मुआवजे का आश्वासन नहीं दिया है। ऊपर से कच्चे मुलाजिमों की इंश्योरेंस स्कीम को भी बंद कर दिया है। मुलाजिम जगजीत सिंह शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे हैं। ऐसी स्थिति में उनका परिवार किस तरह गुजारा करेगा? पंजाब रोडवेज जालंधर डिपो को ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन के नेताओं ने कहा कि

.

ड्राइवर जगजीत का आज पोस्टमॉर्टम मोहाली के सरकार अस्पताल से हो जाएगा। आज उसका अंतिम संस्कार किया जाना है। मगर सरकार ने परिवार को को आर्थिक सहायता और नौकरी देने का भरोसा न दिया तो डेड बॉडी को रोड पर रख सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। जालंधर डिपो-1 के प्रधान विक्रमजीत सिंह ने बताया कि जगजीत सिंह हमारे साथी थे। अभी 12 साल के करीब ही नौकरी हुई थी।

.

.

उसके दो छोटे बच्चे हैं, पत्नी है। माता-पिता की पहले से डेथ हो चुकी है। परिवार में कमाने वाल कोई नहीं है। मुलाजिम अभी अपने स्तर पर परिवार को पैसा एकत्रित करके दे रहे हैं ताकि वे संस्कार कर सकें। हम सरकार से पैसा दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जिस बैंक में हमारे मुलाजिमों का सेलरी अकाउंट था, उसके अफसरों से भी बात की है ताकि बैंक से कुछ क्लेम मिल सके।

.

.

खरड़ से लाई जा रही डेड बॉडी, दोपहर तक पहुंच जाएगी। विक्रमजीत ने बताया कि ड्राइवर जगजीत की डेड बॉडी को खरड़ से लाया जा रहा है। यहां पर हमारे साथी दोपहर डेढ़ बजे के करीब पहुंच जाएंगे। हमने डेड बॉडी रखने के लिए फ्रीजर मंगवा लिया है। जालंधर डिपो-1 के मुलाजिम साथी को इंसाफ दिलाने के लिए यहां प्रदर्शन करेंगे। न्याय न मिला तो पूरे पंजाब में सरकारी बसें रोक दी जाएंगी।