PTB News

Latest news
निहंग बाणे में आए शख्स ने सुखबीर सिंह बादल पर किया जानलेवा हमला, सुरक्षाकर्मी भी घायल पंजाब के मंत्री के करीबी 3 दोस्तों की हुई सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौ/त ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह...

पंजाब के इस मंत्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, 13 उम्मीदवारों को भी मिला नोटिस,

punjab-ludhiana-minister-sanjeev-arora-troubles-increase-election-petition-punjab-and-haryana-high-court

.

.

PTB Big Political न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की आने वाले दिनों में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में दायर इलेक्शन पिटीशन पर कोर्ट ने सुनवाई शुरू कर दी है। आरोप है कि मंत्री ने लुधियाना चुनाव में धनबल का इस्तेमाल किया था। कोर्ट ने संजीव अरोड़ा व उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाले 13 उम्मीदवारों को नोटिस जारी किया था। इसमें से संजीव अरोड़ा समेत कुल 11 उम्मीदवार कोर्ट में अपीयर हो गए।

.

.

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में इस मामले में अगली सुनवाई 14 नवंबर को होनी है। प्रमुख उम्मीदवारों में से शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार परोपकार सिंह घुम्मन, कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु के वकील कोर्ट में अपीयर भी हो गए हैं। वहीं भाजपा उम्मीदवार ने अब कोर्ट का नोटिस रिसीव किया है। भाजपा उम्मीदवार जीवन गुप्ता समेत चार उम्मीदवारों ने नोटिस रिसीव कर दिए लेकिन अभी उनका प्रतिनिधि कोर्ट में पेश नहीं हुआ

.

.

जबकि तीन निर्दलीय उम्मीदवारों के नोटिस अब भी अनसर्व हैं। 31 अक्तूबर को कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए तीनों को फिर से नोटिस जारी कर 14 नवंबर को पेश होने को कहा है। लुधियाना पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए दो जून से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी। 19 जून को मतदान हुआ था। 23 जून को मतगणना हुई और उसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किए गए।

.

.