PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते सोढ़ल रोड़ मार्ग पर पड़ते राम नगर में स्थित अपने घर जा रहे वक यक्ति को रास्ते में रोककर बाइक सवार तीन लुटेरों ने तेजधार हथियार से हमला करके उसका हाथ काट दिया। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार 3 लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
. .बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति ने अपने आप को बचाने के लिए आरोपियों का विरोध कर रहा था, इस दौरान हथियार से लुटेरों मे व्यक्ति के हाथ पर वार किया जिससे उसका हाथ कट गया। इस वारदात की सुचना मिलते ही स्थानीय थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची व पीड़ित व्यक्ति के बयान दर्ज कर आगे की जाँच में जुट गई है।
.
.फिलहाल किसी भी लुटेरे की पहचान नहीं हो पाई है। पीड़ित को इलाज के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है व पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित व्यक्ति दिनेश कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वह रोजाना की तरह अपना ऑटो खड़ा करके पैदल घर जा रहा था। जब वह सोढ़ल मंदिर के सामने से राम नगर की ओर जाने लगा
. .तो राम नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास लुटेरों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने अपनी बाइक ऑटो चालक के आगे लगा दी थी। इस दौरान एक आरोपी बाइक पर ही बैठा रहा, मगर दो आरोपी उसके पास आ गए। दिनेश ने जब फोन और नकदी देने से इनकार किया तो तेजधार हथियार लेकर आए आरोपी ने उससे हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।
. .






































