PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर के RTI एक्टिविस्ट की गोली मारकर की हत्या,

jalandhar rti activist shot dead lpu gate

PTB Breaking News जालंधर : जालंधर के चर्चित राइट टू इन्फॉर्मेशन (RTI) एक्टिविस्ट पर हमलावरों ने दिनदहाड़े अंधाधुंध गोलियां चला दीं। यह जानलेवा हमला लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के लॉ गेट के बिल्कुल पास हुआ, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग गए। गंभीर रूप से घायल सिमरनजीत सिंह को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

.

जानकारी के मुताबिक, जालंधर के RTI कार्यकर्ता सिमरनजीत सिंह किसी काम से फगवाड़ा गए हुए थे। वह LPU के लॉ गेट के पास मौजूद थे। तभी अचानक वहां कुछ अज्ञात युवक पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर पहले से ही घात लगाकर बैठे हुए थे। उन युवकों ने सिमरनजीत सिंह को देखते ही उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

.

.

फायरिंग की इस अचानक हुई घटना से यूनिवर्सिटी गेट के आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता या सिमरनजीत सिंह को बचाने की कोशिश करता, हमलावर उन्हें लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से रफूचक्कर हो चुके थे। गोली लगने के कारण सिमरनजीत सिंह जमीन पर गिर पड़े और अत्यधिक खून बहने की वजह से वहीं अचेत हो गए।

.

.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत हरकत में आए। सिमरनजीत सिंह को आननफानन एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई है, लेकिन अभी तक आधिकारिक रूप से यह साफ नहीं हो पाया है। सिविल अस्पताल के डॉक्टर और पुलिस अधिकारी इस मामले में अभी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

.

यह भी पढ़ें : एलपीयू के पूर्व छात्रों ने अपनी कलात्मक लगन को उद्यम में बदला जिससे युवा प्रतिभाओं के लिए अवसर पैदा हुए,

.

सिमरनजीत सिंह को गोली लगने के बाद के कुछ फोटो सामने आए हैं, जिनमें सिमरनजीत सिंह जमीन पर पड़े हैं। उनके बाएं हाथ के पास में दो मोबाइल पड़े हैं। वहीं, दाएं हाथ के पास एक पिस्टल पड़ी है। साथ ही एक ईयरपॉड पर भी पड़ा दिख रहा है। इन फोटो को देखकर ही आशंका जताई जा रही है कि सिमरनजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो चुकी है।

.

यह भी पढ़ें : ‘धुरंधर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले सुपरस्टार रणवीर पर लगे बैन से आखिर क्यों मचा फिल्म इंडस्ट्री हड़कंप