PTB Big न्यूज़ फगवाड़ा : आज यानि शनिवार की सुबह फगवाड़ा स्थित LPU के पास लॉ गेट से करीब कुछ दुरी पर RTI Activist Simranjit Singh का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। इस पुरे मामले में DIG Naveen Singla ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस स्टेशन सतनामपुरा के अधीन पड़ते इलाके में शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
.सूत्रों के अनुसार घटना को लेकर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा व्यक्ति के पूछताछ की जा रही है। हालांकि घटना में उसके शामिल होने को लेकर पुलिस द्वारा कोई पुष्टि नहीं की जा रही। वारदात की जगह से पुलिस को .32 बोर पिस्टल और फॉर्च्यूनर में 12 बोर की राइफल मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सिर में गोली लगने से सिमरनजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
. .वहीं मृतक RTI Activist सिमरनजीत सिंह फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर लॉ गेट आया था। इस दौरान उसका गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। बताया जा रहा है कि 2 बाइक सवार अज्ञात युवकों ने फायरिंग की है। घटना को अंजाम देकर बाइक सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज कैमरे खंगाल रही है। हालांकि बाइक सवारों के साथ हुए विवाद की कोई वजह अभी सामने नहीं आई है।
.वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार RTI Activist Simranjit Singh पहले भी कई बार इस इलाके में आता रहा है। पैसों के लें दें को लेकर वह अक्सर इस इलाके में ही ज्यादातर डील किया करता था। उसका जालंधर के कई रसूखदारों के साथ RTI डालने व उसके बाद उनको ब्लैकमेल करने के कथित आरोप भी कई बार लग चुके हैं। यही वजह थी कि मृतक RTI Activist Simranjit Singh जालंधर से बाहर ही डील किया करता था।
.यह भी पढ़ें : जालंधर के RTI एक्टिविस्ट की गोली मारकर की हत्या,
.सूत्रों का कहना है कि यही वजह थी कि आज भी वह इसी वजह से इस इलाके में किसी से मिलने के लिए आया हो सकता है जहां उसकी कोई पैसों को लेकर डील होनी थी हालाँकि यह सब बातें जाँच का विषय हैं जिसकी जाँच के बाद ही पुलिस आखरी नतीजे पर पहुंच सकती है। आपको यह भी बता दें कि RTI Activist Simranjit Singh हमेशा ही विवादों में रहा है और उसका कुछ समय पहले भी जालंधर में अज्ञात हमलावरों द्वारा कत्ल किया जाना था लेकिन एन मौके पर हमलावार के पिस्टल से गोली नहीं चली और मृतक RTI Activist Simranjit Singh बच गया था।
Big Update : पुलिस ने हत्याकांड मामले मे सिमरनजीत सिंह के एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि सिमरनजीत सिंह का उसके साथ प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था।
.यह भी पढ़ें : जालंधर में युवक हुआ ठगी का शिकार, लड़की को घर बुलाना पड़ा महंगा, पुलिस जांच में जुटी
.








































