PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

श्रीं कृष्णं जन्माष्टमीं के दिन जालंधर में हुए दो दर्दनाक हादसे, दो की हुई मौत, एक गंभीर घायल,

jalandhar-sanjay-gandhi-nagar-accident-13-year-old-child-died-and-shahkot-malsian-couple-hit-scorpio-husband-dead-wife-injured

PTB Sad न्यूज़ जालंधर : आज देश भर में जहां श्रीं कृष्णं जन्माष्टमीं का उत्सव मनाया जा रहा है। वहीं पंजाब के जिला जालंधर में जन्माष्टमीं के दिन हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो की दर्दनाक मौत हो जाने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार एक हादसा गदईपुर से सटे संजय गांधी नगर के पास उस समय हुआ जब एक ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही एक्टिवा हादसे का शिकार हो गई।

.

इस हादसे में एक्टिवा चला रहा 13 वर्षीय नाबालिग हादसे का शिकार हो गया, जिसकी ट्रक की बैक लगने से मौके पर ही मौत हो गई थी। सूत्रों के अनुसार मृतक नाबालिग युवक की पहचान भगत सिंह कॉलोनी के रहने वाले अवि मल्होत्रा पुत्र राकेश मल्होत्रा के रूप में हुई है, जिनके शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में भेज दिया है।

jalandhar-sanjay-gandhi-nagar-accident-13-year-old-child-died-and-shahkot-malsian-couple-hit-scorpio-husband-dead-wife-injured

जानकारी के अनुसार 13 साल अवि मल्होत्रा एक्टिवा पर सवार होकर अपने पड़ोसी को रोटी देने के लिए गया था। जब वह रोटी देकर वापस लौट रहा था तो, संजय गांधी नगर के पास एक ट्रक द्वारा अचानक ब्रेक लगाए जाने से अवि की एक्टिवा अनियंत्रित हो गई और वह पीछे ट्रक से टकरा गया। अवि की मौत के बाद घटना स्थल पर जांच के लिए थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

.

.

घटना में मारे गए 13 वर्षीय अवि का परिवार तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गया था, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल था। बताया जा रहा है कि अवि परिवार का इकलौता बेटा था, जिसकी हादसे में मौत हो गई। पूरा परिवार अवि की मौत से सदमे में है। सूचना मिलने के बाद जांच के लिए थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। साथ ही एसीपी नॉर्थ भी घटना स्थल पर पहुंच गए थे।

.

उन्होंने तुरंत प्रभाव से पहले ट्रक को कब्जे में लिया और फिर बच्चे के शव को उठवाकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं एसीपी ने कहा कि घटना के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया था। पुलिस सीसीटीवी की जांच कर रही है, जिसके आधार पर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल मामले में पुलिस द्वारा केस दर्ज किए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

.

.

वहीं दूसरा हादसा जालंधर में लोहियां रोड पर स्थित गांव मल्लीवाल एक पास उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी, जिसमें 62 वर्षीय ज्ञान सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी सोहल जागीर गांव की मौत हो गई। वहीं, ज्ञान सिंह की पत्नी 58 वर्षीय बलदीश कौर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों अपनी एक्टिवा पर सवार होकर मलसिया की ओर जा रहे थे।

jalandhar-sanjay-gandhi-nagar-accident-13-year-old-child-died-and-shahkot-malsian-couple-hit-scorpio-husband-dead-wife-injured

मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो गाड़ी लोहिया की तरफ से मलसिया की तरफ आ रही थी। जहां सामने से एक्टिवा पर बुजुर्ग दंपति की एक्टिवा को उसने चपेट में ले लिया। घटना मल्लीवाल रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने हुई थी। हादसे के तुरंत बाद दंपती को सरकारी एम्बुलेंस की मदद से नकोदर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए जालंधर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। निजी अस्पताल में डॉक्टर ने तुरंत ज्ञान सिंह को तो मृत घोषित कर दिया।

.

.

शाहकोट की चौकी मलसियां के प्रभारी जांच के लिए मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ज्ञान सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नकोदर में उनका पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। जल्द पुलिस मामले में अगली कार्रवाई करेगी। पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी और एक्टिवा कब्जे में ले ली है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।