PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर के लोगों के लिए बड़ी ख़बर, 2 महीने बंद रहेगा ये अंडरपास, लाखों लोगों को होगी मुश्किल

Surya Enclave Underpass Closed for 2 Months

.

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार सूर्य एन्क्लेव के सामने स्थित हाईवे अंडरपास को अगले दो महीनों के लिए बंद रखा जाएगा जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि NHAI द्वारा मौजूदा चार लेन वाले पुल का विस्तार किया जाना है ताकि ट्रैफिक को सुगम बनाया जा सके।

.

.

इस कारण सूर्य एन्क्लेव, दोमोरिया पुल, किशनपुरा चौक, लाडोवाली रोड और इसके आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने पड़ेंगे। शुरूआती चरण में अंडरपास को दोनों ओर से पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा, जिससे लोगों को अपने नियमित मार्गों के बजाय नए रास्तों से होकर गुजरना पड़ेगा।

.

.

वहीं लोगों का कहना है कि इस दौरान शहर में जाम की समस्या और बढ़ेगा क्योंकि वैकल्पिक मार्गों पर पहले से ही काफी ट्रैफिक रहता है। ट्रैफिक पुलिस ने भी नागरिकों से अपील की है कि वे अतिरिक्त समय लेकर यात्रा करें और भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचें, ताकि व्यवस्था पर अनावश्यक दबाव न पड़े।

.

.