PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

माइक्रोसॉफ्ट का भारत में ऐतिहासिक कदम, प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के बाद सत्या नडेला ने किया एलान

Microsoft invests 1.5 lakh crore in India

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में एक नए युग की शुरुआत का संकेत देते हुए, टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में अपने अब तक के सबसे बड़े निवेश की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक अहम बैठक के बाद, माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्या नडेला ने बुधवार को एलान किया कि कंपनी भारत में 1.5 लाख करोड़ रुपये (लगभग 17.5 बिलियन डॉलर) का निवेश करेगी।

.

.

यह एशिया में माइक्रोसॉफ्ट का अब तक का सबसे बड़ा सिंगल इन्वेस्टमेंट है। माइक्रोसॉफ्ट का यह फैसला बताता है कि दुनिया में तकनीक के मामले में भारत का कद तेजी से बढ़ रहा है। बैठक के बाद सत्या नडेला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा नडेला ने लिखा, ” बुधवार शाम को हुई इस मुलाकात ने न केवल भारत-अमेरिका तकनीकी संबंधों को मजबूत किया है, बल्कि भारत की एआई महत्वाकांक्षाओं को नई उड़ान दी है।

.

.

नडेला ने कहा, “भारत में एआई अवसरों पर एक प्रेरणादायक बातचीत के लिए धन्यवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी। देश की महत्वाकांक्षाओं का समर्थन करने के लिए, माइक्रोसॉफ्ट 17.5 अरब डॉलर (लगभग ₹1.5 लाख करोड़) के निवेश का वादा रहा है- यह एशिया में हमारा अब तक का सबसे बड़ा निवेश है। यह निवेश भारत के ‘एआई-फर्स्ट भविष्य’ के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे, कौशल और संप्रभु क्षमताओं के निर्माण में मदद करेगा। 

.

.

नडेला के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, “जब बात एआई की आती है तो दुनिया भारत को लेकर आशान्वित है। सत्या नडेला के साथ बहुत ही उत्पादक चर्चा हुई। यह देखकर खुशी हो रही है कि भारत वह स्थान बन रहा है जहां माइक्रोसॉफ्ट एशिया में अपना सबसे बड़ा निवेश करेगा। भारत के युवा इस अवसर का उपयोग नवाचार करने और एक बेहतर ग्रह के लिए एआई की शक्ति का लाभ उठाने में करेंगे।” माइक्रोसॉफ्ट की ऐतिहासिक घोषणा का स्वागत करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की युवा शक्ति और नवाचार क्षमता पर भरोसा जताया।

.

.