PTB Big न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमचाल : जालंधर में पुलिस की मेहरबानी की वजह से ठग ट्रैवल एजैंटों द्वारा लोगों को ठगने व उनको झांसे में लेकर पैसे ऐंठने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। ऐसा ही एक मामला जालंधर शहर में स्थित WWICS Immigration कंपनी के मालिकों पर लाखों रुपए ठगने के गंभीर आरोप लगाए है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर की प्रसिद्ध विशाल मेगा मार्ट बिल्डिंग में स्थित WWICS Immigration दफ्तर में बीते दिन जमकर हंगामा हुआ।
.आरोप है कि WWICS Immigration ने तीन महिलाओं के साथ विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी की है। तीनों पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि WWICS Immigration के संचालकों ने कनाडा भेजने के नाम पर 6.30 लाख रुपए की ठगी की है। तीनों पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाया कि जब वह आज यानि सोमवार को लोग अपने पैसे वापस मांगने WWICS Immigration के दफ्तर पहुंची तो दफ्तर में तैनात महिला कर्मी गौरी शर्मा व अन्य स्टाफ ने मारपीट की।
.
इसकी शिकायत तीनों महिलाओं ने पुलिस थाने नई बारादरी में की है। पीड़ित महिलाओं ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि जनवरी 2014 में दो-दो लाख रूपए देकर कनाडा का वीजा लगवाया था। महिलाओं का आरोप है कि दफ्तर में महिला कर्मी गौरी से पैसों को लेकर बात करने आई थी, उनके पैसे तो वापस नहीं दिए गए बल्कि उनके साथ हाथापाई की गई। पीड़ित ज्योति ने कहा कि वह आजाद नगर की रहने वाली है। उन्होंने कहा कि 1 साल से कनाडा भेजने के नाम पर चक्कर काट रहे हैं।
.पीड़िता का कहना है कि दफ्तर के कर्मियों ने कहा कि रिफ्यूजल के पैसे उनके वापस आ जाएंगे लेकिन 1 साल हो गया अभी तक पैसे नहीं मिले। महिला ने कहा कि उसने 2.10 लाख रुपए दिए थे। वहीं ज्योति ने आगे कहा कि तीनों को कल 6.30 लाख रुपए लेने हैं। इस मामले को लेकर पहले फोन पर बात हुई थी। दफ्तर की कर्मी गौरी ने ठीक से बात नहीं की। इसके बाद वह दफ्तर पहुंचे। जहां दफ्तर की गर्मियों ने मिलकर तीनों के साथ हाथापाई की। इस मामले को लेकर महिला ने कहा है कि गौरी शर्मा ने उनके साथ ठगी की है।
.
वहीं पीड़ित रेखा रानी ने कहा कि वह देव नगर की रहने वाली है और उसने भी 2.10 लाख रुपए कनाडा का वीजा लगवाने के लिए दिए थे, लेकिन 1 साल हो गया है। उन्हें पैसे नहीं दिए गए बल्कि उनके साथ स्टाफ कर्मियों द्वारा मारपीट की गई। वहीं अवतार नगर की रहने वाली प्रीति ने कहा कि उसने भी 2.10 लाख रुपए देकर कनाडा का वीजा लगाया था। उसका भी ना तो कनाडा का वीजा लगा और ना ही दफ्तर के कर्मियों ने उनके पैसे वापिस लौटाए।
.इसके साथ ही तीनों पीड़ित महिलाओं में से दो महिलाओं ने चेक के जरिए पैसे देने की बात कही, जबकि एक महिला ने ऑनलाइन के जरिए WWICS Immigration दफ्तर के स्टाफ को पैसे दिए थे। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इस दौरान एक महिला ने कहा कि उनके पति भी इसी दफ्तर से वीजा लगवा कर कनाडा गए थे। लेकिन उसे दौरान उनसे भी वीजा लगाने के दौरान अधिक पैसे वसूले गए थे।
तीनो महिलाओं ने WWICS Immigartion व गौरी शर्मा के खिलाफ थाना नई बारादरी में शिकायत दी है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। इस मामले को लेकर WWICS Immigration दफ्तर में PTB News की टीम ने सम्पर्क करने की कोशिश की तो सम्पर्क नहीं हो सका, लेकिन अगर WWICS Immigation के मालिक अपना पक्ष रखना चाहते हैं तो वह PTB News से सम्पर्क कर सकते हैं।












































