PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

जैम्स कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया वर्ल्ड लेबर-डे,

बेहतरीन काम करने वालों को दिया गया “एम्पलॉय ऑफ द मंथ” का ख़िताब, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : स्थानीय फगवाड़ा बाईपास पर स्थित जैम्स कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में वर्ल्ड लेबर-डे पर स्कूल के सभी हैल्पर्स ड्राईवर्स तथा कंडक्टर्स के लिए खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया / इस शुभ अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती याचना चावला, वाइस एजुकेशनल सोसाइटी की एजुकेशन ऑफिसर श्रीमती दीप्ती कौशल, चीफ एडमिन ऑफिसर श्री मोहन सिंह तथा स्कूल के एडमिन मैनेजर श्री अजय कुमार भी मौजूद थे /

James Cambridge International School celebrated World Labor Day

इस दौरान स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती याचना चावला ने सभी हैल्पर्स के काम की सराहना की तथा उन्हें आगे भी बेहतर काम करने के लिए प्रेरित किया / कार्यक्रम में बेहतरीन काम के लिए चुने गए गुरमेल सिंह, गुरदीप सिंह, इंद्रजीत सिंह, सुभाष चंद्र, सतविंदर सिंह, मिहाना सिंह, हरदीप सिंह, राजेश्वर सिंह तथा जगदीश को “एम्पलॉय ऑफ द मंथ” के ख़िताब तथा इनाम देकर सम्मानित किया गया / बलविंदर सिंह तथा गुरनाम सिंह को “स्टार ऑफ द ईयर” का ख़िताब तथा इनाम देकर सम्मानित किया गया / प्री-प्राइमरी विंग के छात्रों ने स्पेशल असेंम्बली का आयोजन कर हैल्परों का धन्यबाद किया /

James Cambridge International School celebrated World Labor Day

इस दौरान बच्चों ने कार्ड तथा फूल देकर सभी हेल्पर्स, ड्राईवर्स व कंडक्टरों का अभिनंदन किया / वासल एजुकेशनल सोसाइटी के प्रधान श्री के.के. वासल, चेयरमैन श्री संजीव वासल तथा सीईओ श्री राघव वासल ने कहा कि हमारे लिए सभी हैल्पर्स महत्वपूर्ण हैं तथा यही शिक्षा हम अपने छात्रों को देते हैं ताकि वह बड़े होकर जिम्मेदार नागरिक बनें तथा समाज के प्रति सजग रहें /