PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान हिमाचल के सिरमौर में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, 5 गंभीर

आज रात से लेकर कल सुबह तक नहीं बुक होंगी रेलवे टिकट,

रेलवे की सभी पूछताछ सेवाएं भी रहेंगी बंद, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Good Morning न्यूज़ नई दिल्ली : कल यानी 2 मई की रात से 3 मई की सुबह 5 बजे तक आप रेलवे की ऑनलाइन टिकटिंग साइट आईआरसीटीसी सहित सभी ऑनलाइन सर्विसेज से टिकट बुक नहीं करा पाएंगे / रेल का पैसेंजर रिज़र्वेशन सिस्टम 2 मई की रात 10:45 से 3 मई को सुबह पांच बजे तक बंद रहेगा / इस दौरान कोई भी ऑनलाइन टिकट बुक नहीं हो पाएगा /

ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि रेलवे के पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) को अपडेट किया जा रहा है / रेलवे अपने ऑनलाइन सिस्टम में कुछ नए फीचर्स और अपडेट जोड़ने जा रहा है, जिसके बाद ये ऑनलाइन टिकटिंग सिस्टम और एडवांस हो जाएगा /

इसके जरिए रेलवे का उद्देश्य है कि :—

1. रेलवे यात्रियों को टिकट बुक कराते समय अधिक सुरक्षा प्रदान की जा सके
2. साइट की मेंटेनेन्स किया जा सके
3. साइट को अपग्रेड किया जा सके

इस दौरान न तो ट्रेन टिकट बुक किए जा सकेंगे और न ही कैंसिल किए जा सकेंगे / इस दौरान रेलवे की सभी तरह की कंप्यूटराइज्ड पूछताछ सेवा भी बंद रहेगी / इस दौरान आईवीआरएस टच स्क्रीन, कॉल सेंटर और रेलवे के फोन नंबर 139 के जरिए भी आपको ट्रेनों की जानकारी नहीं मिल पाएगी / 2 मई यानी कल रात 10:45 से लेकर परसों यानी 3 मई की सुबह पांच बजे तक आपको रेलवे से टिकट और बुकिंग संबंधी किसी तरह की जानकारी नहीं मिल पाएगी तो अगर आने वाले 1-2 दिन में आपको कहीं ट्रेन से जाना है तो कल ही इसकी जानकारी रेलवे से ले लें /