PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

बड़ी ख़बर, नक्सलियों ने उड़ाया रेलवे ट्रेक, ट्रेनों पर पड़ा असर,

jharkhand delhi howrah rail route stalled maoists blew up tracks near giridih diverted many trains  PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ मध्यप्रदेश : पूर्व-मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार के मुताबिक बुधवार-गुरुवार रात 12.34 बजे धनबाद डिवीजन स्थित करमाबाद-चिचाकी स्टेशन के बीच धमाका हुआ / एहतियात बरतते हुए हावड़ा-दिल्ली रेल मार्ग के गोमो-गया रेल खंड की लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है /

नक्सलियों ने झारखंड में गिरिडीह के पास बीती रात बम धमाका कर दिल्ली-हावड़ा मार्ग की रेल पटरियों को उड़ा दिया / इससे इस मार्ग पर चलने राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को दूसरे रास्ते से चलाया जा रहा है / कुछ ट्रेनों को रोक दिया गया है /

पटरियों को बम से उड़ाने के बाद नक्सलियों ने वहां एक पत्र भी छोड़ा है / इसमें लिखा है कि ’21 जनवरी से 26 जनवरी तक प्रतिरोध को सफल बनावें / पूर्व-मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार के अनुसार रेलवे के गश्ती दल के गौरव राज और रोहित कुमार सिंह ने चिचाकी के स्टेशन मास्टर को सूचित किया /

बुधवार-गुरुवार रात्रि 12.34 बजे धनबाद डिवीजन स्थित करमाबाद-चिचाकी स्टेशन के बीच धमाका हुआ / सूचना मिलने पर एहतियात बरतते हुए हावड़ा-दिल्ली रेल मार्ग के गोमो-गया रेल खंड की लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है /