PTB News

Latest news
टूटा दुखों का पहाड़, इधर हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, उधर पैतृक गांव में दादी का हुआ निधन पंजाब कांग्रेस के नव नियुक्त प्रधान परगट सिंह ने पेश की CM पद की दावेदार, कहा-राहुल के नेतृत्व में ल... जालंधर : CBI की रडार पर OSD राजबीर सिंह घुम्मन का करीबी Aap नेता, मचा हड़कंप पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स और मैनेजमेंट के PG डिपार्टमेंट ने ‘COM-QUEST 2026’ ... कक्षा आठवीं की छात्रा प्रणया खन्ना की पुस्तक "द कर्स ऑफ द वैम्पायर" ने रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति और कह... एचएमवी की बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा ने हासिल किया प्रथम स्थान, Captain Smit Machar को इजरायल देगा वीरता पुरस्कार पंजाब : चुनावों से ठीक 5 महीने पहले पंजाब को मिलेगा स्थायी DGP, गौरव यादव का नाम लगभग Final UPI पेमेंट पर MDR का टल सकता है फैसला, बढ़ सकती है तारीख Nana Patekar ने कारगिल युद्ध के मोर्चे के लिए रक्षा मंत्री से मांगी थी विशेष अनुमति

Jio के IPO को लेकर सामने आई Big Update

jio ipo Big update valuation listing date sebi filing mukesh ambani

PTB Business न्यूज़ मुंबई : मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित IPO को लेकर बाजार में हलचल बढ़ गई है। देश के सबसे बड़े सार्वजनिक प्रस्तावों में शामिल बताए जा रहे इस इश्यू को लेकर अब एक अहम अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अक्टूबर में ही बाजार नियामक (Market Regulator) सेबी के पास IPO के अंतिम दस्तावेज जमा कर सकती है।

.

विदेशों में निवेशकों के साथ रोडशो पूरा होने के बाद कंपनी अब भारत में अगले चरण की तैयारी कर रही है। बैंकिंग सूत्रों के अनुसार, जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग 12 ट्रिलियन रुपये या उससे अधिक के आधार बिजनेस वैल्यूएशन पर होने की संभावना जताई जा रही है। कंपनी दशहरा से पहले एंकर राउंड शुरू कर सकती है और 23 अक्टूबर से पहले IPO खुलने की उम्मीद है। ऐसे में निवेशकों की नजर अब जियो के इश्यू की तारीख, वैल्यूएशन और संभावित लिस्टिंग पर टिकी है।

.

.

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, जियो प्लेटफॉर्म्स ने अमेरिका समेत कई विदेशी बाजारों में संभावित निवेशकों के साथ रोडशो पूरा कर लिया है। अब कंपनी 12 अक्टूबर से शुरू होने वाले सप्ताह में IPO के अंतिम दस्तावेज सेबी के पास जमा कर सकती है। बैंकिंग सूत्रों का कहना है कि विदेशी निवेशकों से मिले रिस्पॉन्स को देखते हुए जियो प्लेटफॉर्म्स की बेस बिजनेस वैल्यूएशन 143-146 अरब डॉलर के बीच रह सकती है।

.

भारतीय मुद्रा में यह रकम कम से कम 12 ट्रिलियन रुपये के बराबर बैठती है। रिलायंस JIO प्लेटफॉर्म्स के विदेशी रोडशो अमेरिका, ब्रिटेन, दुबई, हांगकांग और सिंगापुर में आयोजित किए गए। इन बैठकों में कंपनी की ओर से रिलायंस जियो के चेयरमैन और जियो प्लेटफॉर्म्स के मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश अंबानी तथा रिलायंस रिटेल वेंचर्स की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी शामिल हुईं।

.

.

रिपोर्ट के अनुसार, 12 अक्टूबर वाले सप्ताह में भारत में भी IPO को लेकर रोडशो किए जा सकते हैं। बैंकिंग सूत्रों के मुताबिक कंपनी दशहरा से पहले एंकर निवेशकों के लिए राउंड शुरू कर सकती है। इसके बाद IPO दशहरा के बाद और 23 अक्टूबर से पहले खुलने की संभावना जताई गई है। अगर यह टाइमलाइन आगे बढ़ती है, तो जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर अक्टूबर के आखिर तक शेयर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं।

.

यह भी पढ़ें : अमृतसर : फिर से ड्यूटी से लौटते समय ASI पर अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग, भाई का 7 साल पहले हुआ था क*त्ल

कंपनी ने जून में IPO से जुड़े ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल किए थे। हालांकि, इस मामले में अभी तक जियो प्लेटफॉर्म्स को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला है। ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस के मुताबिक, जियो प्लेटफॉर्म्स IPO के जरिए 27 करोड़ तक नए इक्विटी शेयर लांच करने की प्लान बना रही है। सूत्रों के अनुसार, इस इश्यू से कंपनी करीब 3.8 अरब डॉलर इकठ्ठा कर सकती है। अगर मौजूदा हिस्सेदारी की बात करें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास

यह भी पढ़ें : संत प्रेमानंद महाराज की जान को खतरे का दिया श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष ने हवाला, कहा-, मिले Z+ सुरक्षा

जियो प्लेटफॉर्म्स की करीब 66.4 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं, मेटा और गूगल की संयुक्त हिस्सेदारी लगभग 17.7 फीसदी बताई गई है। जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित IPO रिलायंस ग्रुप के लिए भी खास माना जा रहा है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यह 2008 के बाद समूह का पहला सार्वजनिक प्रस्ताव होगा। साथ ही, रिलायंस ग्रुप के कंज्यूमर-केंद्रित कारोबार से जुड़ा यह पहला IPO होगा।

यह भी पढ़ें : 6 स्कूलों को मिली अब बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़/कंप, बम निरोधक दस्ते ने शुरू की जांच