PTB News

Latest news
एच.एम.वी. में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित सेमिनार का आयोजन, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन जालन्धर के रोटारेक्ट क्लब ने पिंगलवाड़ा में दिवाली मनाई, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया, ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਲਾਇਬ੍ਰੇਰੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ 'ਬੈਸਟ ਲਾਇਬ੍ਰੇਰੀ ਸਟੂਡੈਂਟ' ਸਨਮਾਨ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ, पंजाब में मेडिकल स्टोर संचालक से 50 लाख की फिरौती मांगने व फायरिंग करने के मामले में दो गिरफ्तार, SS... गांधी परिवार पर टिप्पणी कर फंसीं कंगना रनौत, FIR हुई दर्ज जालंधर : EX NSG Commando ने ASI को तेज रफ़्तार कार चलाने से रोका तो, ASI ने मारा थप्पड़ पंजाब पुलिस पर शिकायतकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप, कपड़े उतारकर प्राइवेट पार्ट पर किए डंडों से वार पंजाब में फिर चली गोली, पंजाब पुलिस के ASI जोगिंदर सिंह की हुई मौत, परिवार में छाया मातम जालंधर : तेज रफ्तार बस का कहर, कई वाहनों को मारी जोरदार टक्कर, जांच में नहीं मिले बस ड्राइवर से D/L ...

अमृतसर : फिर से ड्यूटी से लौटते समय ASI पर अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग, भाई का 7 साल पहले हुआ था क*त्ल

amritsar punjab grp asi attack jagdev kalan firing case

PTB Crime न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर में थाने से घर लौट रहे जीआरपी में तैनात ASI सुखचैन सिंह पर 3 बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। गांव के पास घर से 1 किलोमीटर से दूर पुल पर युवकों ने उन्हें घेरकर गोलियां चलाईं। एक गोली उनकी बाईं बाजू में लगी और आर-पार हो गई। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने घायल ASI को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।

सुखचैन सिंह ने बताया कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। उन्होंने साल 2019 में हुई अपने भाई की हत्या का जिक्र करते हुए अपनी भाभी पर हमला करवाने का शक जताया है। हालांकि, हमले की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने 3 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पंजाब में ASI पर हमलों का यह 5वां मामला है। इससे पहले गुरदासपुर और अमृतसर में 3 ASI का इसी स्टाइल में मर्डर किया जा चुका है।

.

.

वहीं अमृतसर में एक ASI को भी घायल किया जा चुका है। जानकारी के अनुसार, सुखचैन सिंह अमृतसर रेलवे स्टेशन पर GRP में तैनात हैं। रविवार शाम ड्यूटी खत्म करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। शाम करीब सवा 7 बजे जब वह गांव जगदेव खुर्द के पास एक पुली पर पहुंचे तो बाइक सवार 3 युवकों ने उन्हें घेर लिया। इससे पहले कि सुखचैन सिंह कुछ समझ पाते, युवकों ने उन पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली उनकी बाईं बाजू में लगी और आर-पार हो गई।

.

.

गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़े। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और सुखचैन सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया। उन्होंने बताया कि उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। घटना के समय उन्होंने पुलिस की वर्दी भी नहीं पहनी हुई थी और वह टी-शर्ट में घर लौट रहे थे। सुखचैन सिंह ने बताया 2019 में उनके भाई की हत्या हुई थी। 

.

यह भी पढ़ें : पंजाब में कथित भ्रष्टाचार की जांच अब CBI के हवाले, हाईकोर्ट ने जारी किये सख्त आदेश

.

अब उन पर हुए हमले के पीछे उन्होंने अपनी भाभी का हाथ होने का शक जताया है। हमले की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद उच्च अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायल ASI का हाल जाना। डीएसपी धर्मिंदर कल्याण ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जांच कर रही है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब : दर्दनाक सड़क हादसे में फ्लाईओवर से गिरी बस, LPU के 2 छात्रों सहित 3 की हुई मौ/त