PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जजों को धमकी देने वाले गैंगस्टरों को दी कैप्टन ने अंतिम चेतावनी,

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में सक्रिय हुए गैंगस्टरों को एक बार फिर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने अंतिम चेतावनी दी है / नए चुने गए कैबिनेट मंत्रियों के कार्यभार संभालने के मौके पर आज चंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालय पहुंचे कैप्टन से जब गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह के नाम पर पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करके हाईकोर्ट के चार जजों को मारने की दी गई धमकी के संबंध में सवाल पूछा गया तो कैप्टन मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार पहले ही गैंगस्टरों को चेतावनी के चुकी है कि किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा / कैप्टन ने फिर कहा गैंगस्टर हथियार डाल दें नहीं तो कार्रवाई की जाएगी /

गौरतलब है कि गत दिवस सिंगर परमीश वर्मा पर कातिलाना हमला करने वाले गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह ढाहा उर्फ बाबा के नाम से बीते दिनों किसी व्यक्ति ने चण्डीगढ़ पुलिस को फोन कर हाईकोर्ट के चार जजों को मारने की धमकी दी थी / साथ ही हाईकोर्ट की दीवारों पर भी गैंग्स्टरों के पोस्टर लगा कर दहशत पैदा करने की कोशिश की गई थी / जलालाबाद में गुंडा टैक्स के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें मामले के बारे में सही से पता नहीं है / मामले की जांच होगी जिसके बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जाएगा /