PTB News

Latest news
मोदी कैबिनेट के 2 मंत्रियों की छुट्टी तय, राघव चड्ढा को लेकर भी आई बड़ी खबर हिमाचल के कई जिलों में भारी बारिश, तापमान में गिरावट, भारी ओलावृष्टि का अलर्ट, जून में कब बरसेंगे बा... यूरोप सेटलमेंट Visa सेमिनार, बिना IELTS/PTE के 6 यूरोपीय देशों में रहने और काम करने का मिलेगा सुनहरा... एचएमवी की छात्रा ने महाविद्यालय का नाम रोशन किया, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट सेमिनार सफलतापूर्वक संपन्न, एलपीयू की 'एडु रेवोल्यूशन' ' पहल ने सीखने की प्रक्रिया को इनोवेशन में बदला; छात्रों ने ₹20 करोड़ कमा... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन जालंधर ने “स्कोप ऑफ़ फैशन: ए ग्लोबल पर्सपेक्टिव” पर इंटरनेशनल वेबिनार... मुख्यमंत्री ने नार्वे की कंपनियों को हिमाचल प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया, जालंधर! MP चन्नी ने डेरा बल्लां में लिया संत निरंजन दास का आशीर्वाद, MP फंड से चैरिटेबल अस्पताल को भ... यूथ कांग्रेस नेता पर लगे व्यापारी को ब्लैकमेल कर करोड़ों रूपये वसूलने के गंभीर आरोप, पुलिस ने किया गि...

ड्रग्स से लेकर अफेयर तक दिखेगा संजय दत्त की ज़िंदगी का हर पहलू,

Drugs Affair Sanjay Dutt Movie 'Sanju' Teaser Release

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर वीडियो)

PTB Big Breaking न्यूज़ मुंबई : इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म और संजय दत्त पर बन रही बायोपिक फिल्म ‘संजू’ का टीजर रिलीज हो गया है / इस फिल्म में संजय दत्त का किरदार अभिनेता रणबीर कपूर निभा रहे हैं / आज मुंबई में पूरे स्टारकास्ट की मौजूदगी में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया / फिल्म का टीजर बहुत ही शानदार है / ये संजय दत्त और रणबीर कपूर दोनों अभिनेताओं के फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है / इस ट्रेलर में संजय दत्त के ड्रग्स विवाद से लेकर अफेयर तक सब कुछ देखने को मिलेगा / मेकर्स ने ये भी बताया है कि फिल्म शुरू करने से पहले संजय दत्त से एक पेपर साइन कराया गया था कि ताकि उनके ज़िंदगी के हर पहलू को इसमें दिखाया जा सके /

Drugs Affair Sanjay Dutt Movie 'Sanju' Teaser Release

टीजर रिलीज से पहले इस फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज किया गया / इस पहले पोस्टर में उनके पांच अलग-अलग अवतार देखने को मिले हैं / इन पांचों अवतार में रणबीर कपूर बिल्कुल ही संजय दत्त के जैसे लग रहे हैं / इस पोस्टर में संजय दत्त की बॉलीवु़ड में एंट्री से लेकर उनके जेल जाने तक का लुक शामिल है /

टीजर में जितने भी डायलॉग हैं वो काफी उत्सुकता बढ़ा रहे हैं / इसमें रणबीर कहते हैं, ”पुलिस वालों ने झापड़ मारा, अंडरवर्ल्ड ने सुपारी निकाला, मैंने घड़ियां भी पहनीं और हथकड़ियां भी, 308 गर्लफ्रेंड्स थीं और एक AK47….” आखिर में वो कहते हैं, ”देवियो और सज्जनों कुर्सी की पेटी बांध लीजिए मौसम बिगड़ने वाला है…”

इस फिल्म को जाने माने डायरेक्टर राज कुमार हिरानी डायरेक्ट कर रहे हैं / ट्रेलर लॉन्च पर जब उनसे संजय दत्त के रिएक्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ”मैंने संजय दत्त को वो सीन दिखाया जिसमें रणबीर कपूर ने मुन्ना भाई के रोल कर रहे हैं / उसे देखकर पहले तो संजय दत्त चुप रहे फिर कहा ये मेरे लिए गुड न्यूज नहीं है / संजय दत्त को रणबीर की एक्टिंग बहुत पसंद आई है /”

इस फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं / टीजर लॉन्च के मौके पर उन्होंने कहा, ”बहुत सारे एक्टर्स हैं जो अपने रिश्ते और अफेयर को सीक्रेट रखते हैं और मीडिया के दोस्तों से उस बारे में कुछ लिखने से मना करते हैं / लेकिन संजय दत्त ऐसे हैं जिन्होंने हमें अपने सारे रिश्ते और पूरी कहानी बता दी” उन्होंने आगे कहा कि हमने संजय दत्त से एक लीगल पेपर भी साइन कराया ताकि सब कुछ दिखा सकें”

रणबीर के बारे में बात करते हुए विधु विनोद चोपड़ा ने कहा, ”रणबीर सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में से एक हैं / बीते सालों में उन्होंने फिल्मों के चुनाव में कुछ गलतियां की हैं लेकिन उनके टैलेंट को कोई नहीं ले सकता है / इस फिल्म में आप उनकी दमदार परफॉर्मेंस को देखेंगे”

इस फिल्म में संजय दत्त की मां नरगिस के किरदार में अभिनेत्री मनीषा कोईराला दिखेंगी / उनके अलावा इसमें परेश रावल, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, दीया मिर्जा, विक्की कौशल, जिम सौरभ और बोमन ईरानी जैसे नामचीन सितारे नज़र आएंगे /

https://youtu.be/rRr1qiJRsXk