PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर महिला को लगा डेढ़ लाख रुपये का चूना, ऐसे साइबर ठगों के जाल में फंसी,

kaun banega crorepati cyber thugs cheated one and a half lakh rupees from a woman

PTB Big News पानीपत : सोनी टीवी पर प्रसारित किए जाने वाले ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो (Kaun Banega Crorepati) को काफी संख्‍या में लोग देखते हैं, लेकिन कुछ लोग केबीसी के नाम पर भोले भाले लोगों को फंसा कर ठगी करने का काम भी कर रहे हैं / ऐसा ही एक मामला हरियाणा के पानीपत में सामने आया है / दरअसल केबीसी के नाम पर ठगों ने एक महिला से करीब डेढ़ लाख रुपये ठग लिए / साइबर ठगों (Cyber ​​Thugs) ने महिला को 25 लाख रुपये जीतने का झांसा दिया था /

.

.

हरियाणा के पानीपत निवासी बरखा ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसके फेसबुक पर केबीसी के जरिए 25 लाख रुपये जीतने का मैसेज आया / इसके बाद ठगों ने कभी सिक्योरिटी चार्ज तो कभी इनकम टैक्स के नाम पर रुपए जमा कराने के लिए कहा था / इसी तरह ठग उसे अपने झांसे में लेकर रुपए ऐंठते रहे /

.

.

पुलिस के मुताबिक, महिला धीरे-धीरे ठगों के जाल में फंसती चली गई और लगभग डेढ़ लाख रुपये गंवा बैठी / हालांकि जैसे ही युवती को ठगी का आभास हुआ, तो उसने ठगों को पैसे लौटाने के लिए कहा, लेकिन ना तो उसके खाते में पैसे आए और ना ही ठगों ने लौटाए / इसके बाद वह अपनी शिकायत दर्ज कराने थाने आयी है /

.

.

केबीसी के नाम पर ठगी का शिकार होने वाली महिला को लेकर डीएसपी ने कहा कि महिला ने केबीसी के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायत दी है जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है / इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी / महिला के मुताबिक, सामने वाले ने खुद को केबीसी का डीएम बताया और खुद की पहचान विक्रम के रूप में बताई थी / यही नहीं, महिला ने अपने जेवर बेचकर रुपये दिए पर थे / सोनीपत के मॉडल टाउन की गांधी कॉलोनी निवासी बरखा के साथ यह ठगी 21 सितंबर को हुई थी /

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें