PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

कनाडा में भारतीय दूतावास के बाहर खालिस्तान समर्थकों का प्रदर्शन,

khalistan-supporters-protest-outside-indian-embassy-in-canada

.

PTB Big News कनाडा : कनाडा के वैंकूवर में स्थित भारतीय दूतावास के बाहर खालिस्तान समर्थक संगठनों ने गुरुवार (18 सितंबर) को दिनभर प्रदर्शन किया। यह विरोध उस दिन आयोजित किया गया, जब दो साल पहले (18 सितंबर 2023) कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने संसद में कहा था कि भारतीय एजेंटों के हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल होने के ठोस आरोप हैं।

.

.

प्रदर्शन सुबह 8 बजे शुरू होकर रात 8 बजे तक चला। आयोजकों ने इसे वाणिज्य दूतावास की घेराबंदी दौरान दावा किया कि यह शांतिपूर्ण ढंग से ये प्रदर्शन किया गया। आयोजकों का कहना है कि भारत सरकार कनाडा में खालिस्तान समर्थक सिखों को लगातार डराने-धमकाने की कोशिश कर रही है। हालांकि प्रदर्शन के दौरान मौके पर कनाडा पुलिस द्वारा सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

.

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की सरे (ब्रिटिश कोलंबिया) स्थित गुरु नानक सिख गुरुद्वारा के अध्यक्ष और खालिस्तान आंदोलन के प्रमुख समर्थक थे। उनकी 18 जून 2023 को गुरुद्वारे के पार्किंग में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अमनदीप सिंह, करण बराड़, कमलप्रीत सिंह और करणप्रीत सिंह पर हत्या और साजिश का आरोप है। हालांकि, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हत्या की साजिश रचने वाले असली लोग अब भी कानून के शिकंजे से बाहर हैं।

.

सितंबर 2023 में ट्रूडो ने संसद में कहा था कि कनाडाई एजेंसियां भारतीय एजेंटों की संलिप्तता की जांच कर रही हैं। इस बयान से कनाडा-भारत संबंधों में गहरी दरार आ गई। कनाडा ने एक वरिष्ठ भारतीय राजनयिक को निष्कासित किया था। भारत ने जवाबी कार्रवाई में कनाडाई अधिकारियों को निष्कासित कर दिया था। दोनों देशों ने वाणिज्यिक सेवाएं रोक दीं और व्यापार वार्ता स्थगित कर दी गई। हालांकि, 2024 के मध्य में जी7 सम्मेलन के दौरान दोनों पक्षों ने बातचीत की और कुछ हद तक संबंध सामान्य करने पर सहमति जताई।

.

.