PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

भारत से भागे ललित मोदी के भाई को रेप केस में पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला से शोषण-ब्लैकमेलिंग का लगा आरोप,

lalit-modi-brother-samir-modi-arrested-in-2019-rape-case-delhi-police

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी के भाई और बिजनेसमैन समीर मोदी को गुरुवार शाम दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। समीर मोदी पर एक महिला ने साल 2019 से लगातार रेप, ब्लैकमेलिंग और धोखा देने का आरोप लगाया है। महिला ने 10 सितंबर को दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई थी। इसके बाद बिजनेसमैन के खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया था।

.

गुरुवार को यूरोप की बिजनेस ट्रिप से लौटने के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। दिल्ली की एक अदालत ने समीर को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। इस बीच, समीर के वकील ने दावा किया कि बिजनेसमैन के खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे हैं। एडवोकेट सिमरन सिंह ने एक बयान में कहा- FIR झूठी और मनगढ़ंत फैक्ट्स पर आधारित है। समीर मोदी से पैसे ऐंठने के लिए केस दर्ज कराया गया है।

.

पुलिस के मुताबिक, महिला का आरोप है कि बिजनेसमैन ने फैशन और लाइफस्टाइल इंडस्ट्री में करियर का मौका देने के बहाने 2019 में उससे संपर्क किया था। समीर ने दिसंबर 2019 में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित अपने आवास पर उसे बुलाया और जबरदस्ती की। महिला ने बताया कि बिजनेसमैन ने शादी का झूठा वादा करके उसके साथ कई बार रेप किया, मारपीट की और ब्लैकमेल किया। महिला जानती थी कि समीर मोदी पहले से ही शादीशुदा है।

.

उसने दावा किया कि रेप का खुलासा करने पर उसे और उसके परिवार को हत्या की धमकी दी गई। महिला ने आरोप लगाया कि समीर ने उसे डराने-धमकाने और झूठे आश्वासन देकर चुप कराने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया। दूसरी तरफ, समीर के वकीलों की तरफ से जारी बयान में दावा किया गया है कि महिला 2019 से समीर मोदी के साथ रिलेशनशिप में थी।

.

दावे के मुताबिक, समीर मोदी ने 8 और 13 अगस्त को अलग-अलग पुलिस अधिकारियों के सामने महिला के खिलाफ जबरन वसूली और ब्लैकमेल करने की शिकायतें दर्ज कराई थीं। समीर के वकीलों ने दावा किया कि उनके पास बिजनेसमैन और महिला के बीच हुई वॉट्सऐप चैट भी है, जिसमें उसने 50 करोड़ रुपए की मांग की है। वकीलों ने दिल्ली पुलिस पर तथ्यों की जांच किए बिना जल्दबाजी में गिरफ्तारी का आरोप लगाया। समीर मोदी के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार,

वे मोदी इंटरप्राइजेज के मैनेजिंग डायरेक्टर, मोदी केयर फाउंडेशन और कलरबार कॉस्मेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर हैं। ललित मोदी, मोदी इंटरप्राइजेज का प्रेसिडेंट है। यह पहली बार नहीं है जब समीर मोदी विवादों में आए हैं। इससे पहले भी वे कई विवादों में घिरे हैं। पहले अपने पिता केके मोदी की 11,000 करोड़ रुपए की संपत्ति को लेकर विवाद में रहे। समीर मोदी, उनकी मां बीना मोदी और भाई-बहनों के बीच यह कानूनी लड़ाई सालों से चल रही है।

.

कोर्ट में यह मामला लगातार सुनवाई के दौर से गुजर रहा है। यही नहीं, पिछले साल समीर मोदी ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मां के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर ने गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया की बोर्ड मीटिंग के दौरान उन पर हमला किया। समीर मोदी का आरोप था कि यह हमला उन्हें कंपनी के बोर्ड से हटाने की साजिश का हिस्सा था। हालांकि उनकी मां की तरफ से इन आरोपों से इनकार किया गया।

.

अगस्त, 2024 में समीर को कंपनी के बोर्ड से हटा दिया गया था। समीर तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। इसमें फरार कारोबारी ललित मोदी और चारु मोदी शामिल हैं। ललित मोदी की कंपनी, मोदी इंटरप्राइजेज की कुल नेटवर्थ 12 हजार करोड़ रुपए की है। यह कंपनी एग्रो, टोबैको, पान मसाला, माउथ फ्रेशनर, कनफेक्शनरी, रिटेल, एजुकेशन, कॉस्मेटिक, एंटरटेनमेंट और रेस्टोरेंट का बिजनेस करती है।

.

भारत के अलावा मोदी इंटरप्राइजेज का कारोबार मिडिल ईस्ट, वेस्ट अफ्रीका, साउथ-ईस्ट अफ्रीका, साउथ-ईस्ट एशिया, ईस्ट यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अमेरिका और सेंट्रल अमेरिका तक फैला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ललित मोदी की कुल संपत्ति ₹4.5 हजार करोड़ है। उसके पास तीन फेरारी कार हैं, जिनकी कीमत 15 करोड़ रुपए है। ललित मोदी के खिलाफ IPL में खिलाड़ियों की बोली में हेराफेरी, मनी लॉन्ड्रिंग और

विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम यानी FEMA के उल्लंघन का मामला चल रहा है। उस पर 2010 में करप्शन के आरोप लगे थे, इसके बाद वह भागकर लंदन चला गया था। आपको यह भी बता दें कि ललित मोदी 2005 से 2009 तक राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष था। 2008 में उसने IPL शुरू किया। BCCI ने उसे IPL का पहला अध्यक्ष और लीग कमिश्नर बनाया। 2010 में ललित पर IPL में करप्शन के आरोप लगे।

ललित ने मॉरीशस की कंपनी वर्ल्ड स्पोर्ट्स को IPL का 425 करोड़ का ठेका दिया था। मोदी पर 125 करोड़ रुपए कमीशन लेने के आरोप लगे। ये भी कहा गया कि उसने दो नई टीमों की नीलामी के दौरान गलत तरीके अपनाए। 2010 में BCCI ने IPL के तीसरे सीजन के तुरंत बाद ललित को सस्पेंड कर दिया। 2010 में ही अंडरवर्ल्ड से धमकियों का हवाला देते हुए ललित मोदी भारत से भाग गया। ED ने उसके खिलाफ ‘ब्लू कॉर्नर’ नोटिस जारी कर उसका पासपोर्ट भी रद्द कर दिया गया।