PTB Big न्यूज़ बरनाला : पंजाब में एक बार फिर खालिस्तानी नारे लिखे हुए मिले। मिली जानकारी के अनुसार जिला बरनाला के डिप्टी कमिश्नर के आफिस व घर के बाहर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे हुए मिले। इसके बाद तुरन्त हरकत में आए प्रशासन ने लिखे हुए नारों के ऊपर पेंट करवा दिया है और इन पर लिख दिया है कि यहां पर फूल तोड़ना मना है।
खालिस्तानी नारे लिखे जाने की जिम्मेदारी सिख फॉर जस्टिस के अध्यक्ष आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने ली है। इस संबंधी उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर की है। इसमें पन्नू ने भारत में होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप को रोकने की धमकी देते हुए कनाडा में मारे गए खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की मौत का बदला लेने की बात कही है।








































