PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर में युवकों ने किया गुंडागर्दी का नंगा नाच, ड्राइवर को पीटा, छुड़ाने आए लोगों से भी की मारपीट,

jalandhar-kala-singha-road-chaotic-boys-rich-families-beaten-people-vandalize-shop-big-news

पीटीबी न्यूज़ जालंधर : जालंधर के काला सिंघा रोड पर सरेआम गुंडागर्दी देखने को मिली। महंगी गाड़ी रेंज रोवर में आए अमीरजादों ने पहले वहां पर एक बस के ड्राइवर को पीट डाला। बस चालक को पिटता देख जब उसे छुड़ाने के लिए कुछ लोग आए तो उनके साथ भी उन्होंने मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने एक दुकानदार के बाहर रखे घड़े और अन्य सामान तोड़ डाला। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

यह सारा ड्रामा काला सिंघा रोड पर स्थित मंदिर के बाहर सामने आया है। पता चला है कि युवक अपनी गाड़ी रेंज रोवर नंबर पीबी 08 एएस 0099 में जा रहे थे कि वह बस से मामूली से टच हो गई। बस इसके बाद गाड़ी सवार युवकों ने विवाद शुरू कर दिया। बस का चालक अभी तक कुछ समझ पाता उससे पहले ही युवक बस चालक के साथ मारपीट करने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब युवक बस चालक के साथ मारपीट कर रहे थे तो वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने दोनों पार्टियों को छुड़ाने की कोशिश की। लेकिन बिगड़ैल अमीरजादों ने बीच बचाव करने वालों से ही मारपीट शुरू कर कर दी। वहां पर एक दुकान के बाहर पड़े मिट्टी के घड़े उठा उठा कर मारने शुरू कर दिए। इसके अलावा युवकों ने दुकान में भी तोड़फोड़ की।

Latest News