PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

मंदिर व गुरुद्वारा साहिब की दीवार पर लिखे मिले खालिस्तानी नारे, पुलिस ने कहा- हिंसा भड़काने की है साजिश,

khalistani-slogans-walls-of-laxmi-narayan-temple-before-nagar-kirtan-canada

PTB Big न्यूज़ कनाडा : कनाडा के सरी शहर स्थित प्रतिष्ठित लक्ष्मी नारायण मंदिर की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए हैं। यह घटना ऐसे समय पर हुई जब सरे में वार्षिक नगर कीर्तन का आयोजन होना था। मंदिर की बाहरी दीवारों पर स्प्रे पेंट से ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ और ‘फ्री पंजाब’ के अलावा अन्य भड़काऊ नारे लिखे पाए गए। घटना के तुरंत बाद मंदिर प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया और FIR दर्ज कराई।

.

पुलिस विभाग ने घटना को संभावित घृणा अपराध मानते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह एक साजिश हो सकती है, जिसका मकसद धार्मिक आयोजन से पहले माहौल को अस्थिर करना है। बड़ी बात यह है कि सरी में निकाले गए नगर कीर्तन में भी खालिस्तान समर्थक शामिल हुए। उन्होंने खालिस्तानी झंडे लहराए और मारे गए आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की स्टेज भी सजाई। मामला 19 अप्रैल 2025 का है।

.

.

मंदिर प्रशासन के अनुसार, सुबह देखा गया कि मंदिर की बाहरी दीवारों खालिस्तानी नारे लिखे गए थे। इस काम को रात के समय अंजाम दिया गया था। इसकी सूचना पुलिस को दे दी थी। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, लक्ष्मी नारायण मंदिर पर खालिस्तानी नारे लिखना इसलिए भी चिंताजनक था, क्योंकि 20 अप्रैल 2025 को ही वार्षिक नगर कीर्तन का आयोजन होना था। इस दौरान दोनों धार्मिक समुदायों के बीच तनाव होने की आशंका थी।

.

हालांकि, नगर कीर्तन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। लक्ष्मी नारायण मंदिर के अलावा, वैंकूवर के रॉस स्ट्रीट गुरुद्वारे की दीवार पर भी इसी तरह की खालिस्तान समर्थक बातें लिखी गई हैं। गुरुद्वारा प्रशासन ने कहा कि वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों घटनाएं आपस में जुड़ी हैं या नहीं, लेकिन समय और एक जैसी हरकत को देखते हुए पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। कनाडा के हिंदू और सिख समुदाय के नेताओं ने इन घटनाओं की निंदा की है।

.

.

उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का सम्मान बरकरार रहना चाहिए। 20 अप्रैल को सरी में 2025 बैसाखी का नगर कीर्तन निकाला गया। यह धार्मिक श्रद्धा और सांस्कृतिक उत्सव का प्रतीक बना। इसमें 5 लाख के करीब सिख शामिल हुए। गुरुद्वारा साहिब दशमेश दरबार के नेतृत्व में निकाले गए इस नगर कीर्तन में पारंपरिक पंजाबी लोक संस्कृति, सेवा भाव और सिख परंपरा की झलक हर कदम पर देखने को मिली। सजे-धजे फ्लोट्स, बच्चों और युवाओं की रंगारंग प्रस्तुतियां, और

.

जगह-जगह पर लगाए गए लंगर इस आयोजन को सिख समुदाय की एकता और सेवा भावना का प्रतीक बनाती हैं। नगर कीर्तन में कई स्थानों पर खालिस्तान समर्थक झंडे, भारत विरोधी नारे और अलगाववादी झांकियां प्रदर्शित की गईं। इनमें से कुछ फ्लोट्स पर सिख अलगाववाद से जुड़े विवादास्पद चेहरों और नारों का खुला प्रदर्शन किया गया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों का कहना था कि इस तरह की हरकतों से कनाडा व भारत के संबंधों में अनावश्यक तनाव हो सकता है।