PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

आम आदमीं पार्टी ने चुनाव से पहली ही मानी हार, बनेगी अब दिल्ली में ट्रिपल इंजन की सरकार,

now-it-is-certain-that-a-triple-engine-government-will-be-formed-in-delhi-aam-aadmi-party-will-not-contest-the-mayor-elections-delhi

.

PTB Big Political न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मेयर पद का चुनाव न लड़ने का ऐलान करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को राज्य, केंद्र और नगर निगम में ‘ट्रिपल सरकार’ का रास्ता साफ कर दिया है। सोमवार को दिल्ली की पूर्व मंत्री आतिशी और पार्टी के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की।

.

.

आतिशी ने कहा कि भाजपा के पास एमसीडी में बहुमत है और आम आदमी पार्टी किसी भी प्रकार की खरीद-फरोख्त या तोड़फोड़ की राजनीति में शामिल नहीं होना चाहती। आतिशी ने कहा कि अब जब भाजपा के पास दिल्ली की सत्ता के तीनों स्तर – केंद्र, राज्य और नगर निगम हैं, तो दिल्ली के लोगों से किए गए वादों को पूरा करना उनकी जिम्मेदारी है।

.

हम देख रहे हैं कि अब तक एमसीडी के नाम पर बहाने बनाए जा रहे थे। अब वो बहाने खत्म हो गए हैं।” उन्होंने कहा कि अब भाजपा को सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, सफाई और प्रदूषण जैसे मुद्दों पर ठोस काम करके दिखाना होगा। आप पार्टी इन तमाम मुद्दों पर एमसीडी में एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी। आम आदमी पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया कि वो मेयर चुनाव में उतरती तो बहुमत साबित करने के लिए पार्षद तोड़ने या

.

.

खरीदने जैसे हथकंडों का सहारा लेना पड़ता, जो पार्टी के सिद्धांतों के खिलाफ है। इसलिए पार्टी ने संवैधानिक और नैतिक दृष्टिकोण से पीछे हटने का फैसला किया है। अब भाजपा के पास दिल्ली में ट्रिपल इंजन की सरकार चलाने का अवसर है – केंद्र, राज्य और नगर निगम तीनों पर नियंत्रण होने के चलते अब विकास कार्यों में कोई रुकावट नहीं होनी चाहिए।

.