PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के नाम आया कॉल, कहा तिरंगे के साथ ही फुक देंगे, आखिर क्यों कहा?

Khalistani terrorist Gurpatwant Singh Pannu got a call in the name of Punjab Chief Minister Charanjit Channi Will burn you along with the tricolor flag Why did you say Punjab Jalandhar PTB Big Exclusive News

PTB Big Exclusive न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू (Gurpatwant singh pannun) लगातार भारत में अपनी दहशत फैलाने के इरादे से बीते कई सालों से ऑडियो कॉल के माध्यम से धमकी भरे संदेश अलग-अलग नंबरों से करता आ रहा है / जिसके तहत सिख धर्म के लोगों को धर्म और उस धर्म से जुड़े लोगों के पुराने जख्मों को कुरेदते हुए उसे ताजा करने का प्रयास भी किया जा रहा है /

.

.

यही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व DGP पंजाब दिनकर गुप्ता को लेकर भी खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा बीते महीने तक किये गए, जिसको ध्यान में रखते हुए पंजाब पुलिस ने व सिक्युरिटी एजेंसियों ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व पूर्व DCP पंजाब दिनकर गुप्ता की सुरक्षा बढ़ा दी थी, लेकिन कुछ दिन पहले एक ऑडियो कॉल जोकि मीडिया से जुड़े अनुभवी पत्रकार को आई वह हैरान कर देने वाली थी /

.

.

इस ऑडियो कॉल में सिख फॉर जस्टिस (SIKH OF JUSTICE) गुरपतवंत सिंह पन्नू बता रहा एक शक्श नवनयुक्त पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को धमकी देते हुए यह कह रहा है कि “जिसने अपना सफर बेअंते के राज में 1992 में शुरू किया था उसे सिख फॉर जस्टिस बताना चाहता है कि बेअंते की राह पर मत चलना चन्नी नहीं तो 13 अगस्त 1995 को ना भूलना, क्योंकि सिख कोम और खालिस्तान वालों पर किया जुल्म का अंजाम भुगतना पड़ता है, सिख फॉर जस्टिस Valet Box में विश्वाश रखती है टिफिन बम में नहीं, 2022 में Assembly चुनावों के बराबर खालिस्तान रेफरेंडम के चुनाव होने जा रहे हैं, जो इसको रोकेगा उसे तिरंगे के साथ ही फुक दिया जायेगा, यह संदेश Sikh for Justice General Council Gurpatwant Singh Pannu का है”

.

आपको यह भी बता दें कि खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के इससे पहले भी पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह व पूर्व DGP पंजाब दिनकर गुप्ता के समय में भी ऐसे धमकी भरे कॉल आम लोगों से लेकर बहुत से पत्रकारों व वीवीआईपी को आ चुके हैं, जिसके संबंध में उच्च पुलिस अधिकारीयों को अभी की और से शिकायत भी दे दी गई है, लेकिन अचानक आई इस कॉल के बाद लगता है कि गुरपतवंत सिंह पन्नू 2022 के चुनावों को लेकर अपनी गतिविधियां तेज करने के लिए अब नवनयुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नाम संदेश वाली ऑडियो कॉल वह अपनी दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा है /

.

आपको यह भी बता दें कि बीते कई सालों से आंतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा फैलाये जा रहे इस जहरीले बोल बाले ऑडियो कॉल के बाद राजधानी दिल्ली की केन्द्रीय खुफिया एजेंसी आईबी (Intelligence Bureau) और दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की टीम से लेकर पंजाब पुलिस का ख़ुफ़िया विभाग सतर्क तो है लेकिन खालिस्तानी आंतकी द्वारा फैलाये जा रहे पंजाब के खिलाफ गलत इरादों को लेकर अभी तक इस आंतकी के खिलाफ कोई सख्त करवाई नहीं हो पाई है और इसी का नतीजा यह है कि खालिस्तानी आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू अपनी पंजाब में दहशत फैलाने की नाकाम कोशिश करता जा रहा है /

.

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें