PTB मनोरंजन News मुंबई : एनसीबी इस समय ड्रग्स केस में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है / शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को भी क्रूज पर छापेमारी करने के बाद गिरफ्तार किया गया था / अब ड्रग्स केस में एनसीबी बॉलीवुड प्रोड्यूसर इम्तियाज खत्री के घर छापेमारी की जा रही है / इम्तियाज के घर के साथ ऑफिस पर भी रेड की है /
. .रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने बांद्रा स्थित इम्तियाज खत्री के घर व ऑफिस पर भी छापेमारी की है / इससे पहले इम्तियाज खत्री का नाम दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में भी उनका नाम सामने आ चुका है / उन पर ड्रग्स सप्लाई के आरोप लगे थे / सुशांत सिंह राजपूत मामले में एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वे दिखाई पड़ रहे थे / इसी के बाद से इम्तियाज खत्री पर जांच एजेंसियों की शक की सुई घूम गई थी /
..
मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को किला कोर्ट ने गुरुवार को मामले की सुनवाई के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था / आरोपियों की लगाई गई जमानत की अर्जी को भी कोर्ट ने खारिज कर दिया था / इसके बाद सभी आरोपियों को एनसीबी के दफ्तर से निकालकर युवकों को आर्थर रोड जेल और युवतियों को भायखला जेल भेजा गया था /
. .जेल में रहने के दौरान आरोपियों को किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं दी जाएगी / आर्यन खान को लेकर ये मामला काफी चर्चा में हैं लेकिन वो भले ही सुपरस्टार का बेटा हो उन्हें किसी भी तरह की अलग सुविधा नहीं दी जाएगी / कोर्ट के आदेशानुसार सभी आरोपियों को वही खाना खाना होगा जो बाकी कैदियों को मिलता है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































