PTB Big न्यूज़ फतेहगढ़ साहिब : फतेहगढ़ साहिब में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। हमलावर आधी रात में उसके घर में घुसा, इसके बाद उसने कृपाण से हमला कर दिया। जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया। घर के अदंर खून फैल गया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
. .फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल से सबूत जुटा रही है। पुलिस हमलावर की पहचान और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। घटना सोमवार रात करीब दो बजे की है। मृतक की पहचान मेवा सिंह के नाम से हुई, जो मंडी गोबिंदगढ़ के गांव लाडपुर तूरां स्थित गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी का आरोपी था। वह जमानत पर जेल से छूटकर आया था।
. .जानकारी के अनुसार, मेवा सिंह के खिलाफ अक्टूबर 2020 में गांव तुरां स्थित गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने का आरोप लगा था। इसके बाद उसके खिलाफ मंडी गोबिंदगढ़ थाने केस दर्ज कराया गया था। इसके बाद उसका केस कोर्ट पहुंचा, जहां अभी उसका केस चला रहा था। वह अभी जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ था।
. .जबकि मामले की सुनवाई अभी चल रही थी और गवाहों के चलते उसे अंतिम राहत नहीं मिली थी। मेवा सिंह पहले गांव में ही कपड़ों की सिलाई का काम करता था। हालांकि अब उसने सिलाई का काम बंद कर दिया था और एक मिल में काम करने लगा था और गांव में घर पर रह रहा था। यहीं पर उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि हत्या के कारणों का पता नहीं चला है।
.यह भी पढ़ें : जालंधर के डॉ. हरप्रीत सिंह को यूके की संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स में किया सम्मानित




































