PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

वासल ग्रुप के प्रेजिड़ेंट के.के. वासल को मिला होशियारपुर की शान अवार्ड,

KK Vasal President of Vasal Group received the Hoshiarpur Ki Shaan Award

PTB News “शिक्षा” : देश के एक बड़े मीडिया ग्रुप द्वारा कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल, दसूहा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें वासल ग्रुप के प्रेजिड़ेंट के.के. वासल होशियारपुर की शान अवार्ड से सम्मानित हुए। इस सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रवजोत सिंह एन आर आई अफेयर्स मिनिस्टर पंजाब, करमबीर सिंह घुम्मन एम एल ए दसूहा, डी एस पी बलविंदर सिंह दसूहा उपस्थित हुए।

.

.

वासल ग्रुप के प्रेजिड़ेंट कृष्ण कुमार वासल ने एजुकेशन, हेल्थकेयर, हॉस्पिटैलिटी और ब्रिक इंडस्ट्री जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उनके दिशा निर्देशों में, वासल ग्रुप ने क्वालिटी एजुकेशन और हेल्थकेयर सर्विस में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए बहुत सद्वमान प्राप्त किया है, जिससे अनगिनत लोगों की जि़ंदगी परिवर्तित हुई है।

.

यह भी पढ़ें : आईवी वर्ल्ड स्कूल में “द गोल्डन थ्रेड्स ऑफ कर्मा” विषय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन,

.

अपनी एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ाते हुए, वासल ने जालंधर में दो मशहूर होटलों के साथ हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में भी अपनी मज़बूत पहचान बनाई है, साथ ही वे ब्रिक इंडस्ट्री में भी अग्रणी हैं, यह एक उद्योगपति के तौर पर उनकी दूरदर्शी सोच और बहुमुखी प्रतिभा का प्रमाण है। बिजऩेस में सफलता के अलावा, उनका सार्थक उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को रोजग़ार के अवसर प्रदान कर देश को सफलता के शिखर पर पहुँचाना है।

.

यह भी पढ़ें : 24 लाख रुपये की छात्रवृत्ति ने बढ़ाया आशीर्वाद समारोह का गौरव, आईवी वर्ल्ड स्कूल में AISSCE बैच 2025–26 सम्मानित

.

वासल ग्रुप के विभिन्न कार्यक्षेत्रों में, कृष्ण कुमार वासल जी ने हज़ारों लोगों को बेहतरीन जीवनयापन के मौके प्रदान किए हैं, तथा जि़लों और कम्युनिटीज़ में रोजग़ार को मज़बूत करने में अहम भूमिका निभाई है। इस विशेष अवसर पर संजीव कुमार वासल एवं डॉ. राज कुमार वासल ने इस विशेष सम्मान के लिए कृष्ण कुमार वासल को हार्दिक बधाई दी और कहा कि उनका प्रेरक नेतृत्व आने वाली पीढिय़ों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगा।

.

यह भी पढ़ें : आईवी वर्ल्ड स्कूल में स्लोगन वाचन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन,

.