PTB News

Latest news
पंजाब कांग्रेस का 'चुनावी मास्टरस्ट्रोक': राजा वड़िंग की 'कप्तानी' बरकरार, चन्नी संभालेंगे 'मोर्चा' ... जेनेसिस फर्टिलिटी सेंटर में 'बेबी बॉय' की जगह 'बेबी गर्ल' होने पर भारी हंगामा; परिजनों ने लगाया बच्च... पंजाब सरकार ने पूरा किया चुनावों से पहले महिलाओं को दिया हुआ वादा, सीएम मान की सभा में मौजूद महिला क... जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज...

के.एम.वी. की छात्राओं ने अपने अध्यापकों को किया नमन, पूरे जोश एवं उत्साह के साथ मनाया गया अध्यापक दिवस,

KMV celebrates Teachers’ Day with full zeal & enthusiasm

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनामस संस्था, इंडिया टुडे मैगजीन के बेस्ट कॉलेजेस सर्वेक्षण 2021 के अनुसार पंजाब के नंबर 1 ऑटोनॉमस कॉलेज तथा आऊटलुक मैगजीन एवं टाइम्स ऑफ इंडिया के बेस्ट कालजिस सर्वेक्षण अनुसार टॉप नेशनल एवं स्टेट रैंकिंग प्राप्त महिला, सशक्तिकरण की सीट कन्या, महाविद्यालय, जालन्धर के स्टूडेंट वेलफेयर विभाग के द्वारा अध्यापक दिवस के अवसर पर एक विशेष प्रोग्राम का आयोजन करवाया गया जिसमें छात्राओं ने अपने सभी प्राध्यापकों को नमन किया /

.

.

विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस प्रोग्राम में बतौर मुख्य मेहमान शिरकत करते हुए सभी को अध्यापक दिवस की शुभकामनाएं दी और साथ ही सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन एवं कन्या महाविद्यालय के संस्थापक लाला देवराज जी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की / उन्होंने अध्यापक को ईमानदारी, समर्पण, उच्च आचरण, मेहनत आदि का एक ऐसा आदर्श बताया जो अपने विद्यार्थियों के सर्वपक्षीय विकास के लिए एक मकाबूत आधार साबित होता है /

.

.

इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं के संपूर्ण विकास के लिए कन्या महाविद्यालय द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों एवं महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्धता के बारे में विस्तार सहित छात्राओं को जानकारी प्रदान करते हुए विद्यालय को प्राप्त ऑटोनामस दर्जे के अंतर्गत किए गए शिक्षा एवं परीक्षाओं से संबंधित सुधारों के बारे में भी प्रकाश डाला / इसके अलावा इस प्रोग्राम को यादगार बनाने के लिए छात्राओं ने बढ़-चढक़र अपना योगदान देते हुए गीत-संगीत, ग्रुप डांस, सोलो डांस, लोकनाच आदि जैसी विधाओं को पेश किया /

.

.

इसके अलावा छात्राओं द्वारा अपने प्राध्यापकों के लिए फन गेम्स के आयोजन के साथ-साथ खूबसूरत कार्ड बनाकर भी सांझा किए गए / मैडम प्रिंसीपल ने इस प्रोग्राम के सफल आयोजन के लिए डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर के साथ-साथ स्टूडेंट काउंसिल के सदस्यों द्वारा किए गए प्रयत्नों की भी भरपूर सराहना की / इस अवसर पर मंच संचालक की भूमिका छात्रा आरजू ने बाखूबी अदा की /

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें