PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

अमेरिका में बंदूकधारी ने की अंधाधुंध गोलियां, बच्ची सहित 4 लोगों की मौत, कई घायल,

us gunman fired indiscriminately in florida 4 people including a girl died

PTB Big Crime न्यूज़ फोर्ट लॉडरडेल : अमेरिका के फ्लोरिडा में एक बंदूकधारी ने कथित तौर पर चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी / फ्लोरिडा के एक शेरिफ ने बताया कि बंदूकधारी इतना आक्रामक था कि उसने पकड़े जाने के बाद भी अस्पताल में एक अधिकारी से बंदूक छीनने की कोशिश की / पॉल काउंटी के शेरिफ ग्रेडी जुड ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि 33 वर्षीय ब्रयान रिले मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां का सामना कर रहा था, पिछले कुछ सप्ताह से उसकी हालत बिगड़ रही थी और वह अपनी प्रेमिका से कह रहा था कि वह भगवान से बात कर सकता है /

.

.

जुड ने बताया कि लेकलैंड में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद अधिकारियों को 11 वर्षीय बच्ची मिली, जिसे कई गोलियां लगी थी / वहीं तीन और लोगों के शव बरामद हुए, जिसमें 33 महिला शामिल है, जिसने हाथ में तीन महीने का बच्चा ले रखा था / बच्चे की भी मौत हो गई है / बच्चे की 62 वर्षीय दादी की भी गोलीबारी में मौत हो गई /

.

जुड ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि रिले इराक तथा अफगानिस्तान में एक ‘शार्प शूटर’ के तौर पर काम कर चुका है और उसने इस परिवार को बिना सोच-समझे तथा बिना किसी पुरानी रंजिश के निशाना बनाया / प्राथमिक जांच में सामने आया है कि रिले ने शनिवार रात को 40 वर्षीय गिलसन से कहा था कि भगवान ने उसे उनके पास भेजा है क्योंकि गिलसन की बेटी आत्महत्या करने वाली है /

.

वहीं, एक और अज्ञात व्यक्ति ने रिले को ऐसी बातें करने को लेकर आगाह किया था और कहा था कि वह यहां से नहीं गया तो पुलिस को बुलाया जाएगा, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने तक रिले वहां से जा चुका था / इसके करीब नौ घंटे बाद सुबह साढ़े चार बजे रिले पीड़ितों घर पर लौटा और इसके थोड़े समय बाद ही गोलियों की आवाज आने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि रिले के ट्रक में आग लगी है और वह बिना किसी हथियार के बाहर खड़ा है /

.

इसके तुरंत बाद ही रिले अंदर की ओर दौड़ा और गोलियों की आवाज तथा ‘‘एक महिला के चिल्लाने और बच्चे के रोने की आवाज आई / जुड ने बताया कि अधिकारियों ने अंदर दाखिल होने की कोशिश की लेकिन वहां बहुत से अवरोधक लगे थे / अंदर पहुंचते ही उन्होंने रिले पर गोलियां चलाईं लेकिन उसने सिर तथा घुटने पर ‘पैड’ और एक बुलेटप्रूफ जैकेट सहित पूरे शरीर पर कवच पहन रखा था / इसके थोड़ी देर बार रिले बाहर आया और आत्मसमर्पण को तैयार हो गया /

.

अधिकारियों ने इसके बाद घर में जाकर देखा तो एक ही परिवार के तीन लोगों के अलावा वहां उनको गिलसन और उसके कुत्ते का शव भी बरामद हुआ / गिलसन के इस परिवार से जुड़े होने की कोई जानकारी अभी नहीं मिली है / जुडे ने बताया कि रिले ने पूछताछ में कहा कि उन्होंने मुझसे उन्हें छोड़ देने की गुहार लगाई लेकिन मैंने उन्हें मार दिया / इसके बाद अस्पताल में भी रिले ने एक अधिकारी की बंदूक छीनने की कोशिश की, ठीक होने के बाद उसे जेल भेजा जाएगा / जुड़े ने कहा कि इस सुबह से पहले यह शख्स एक हीरो था /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें