PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

KMV कॉलेज की छात्राओं ने इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग की संपन्न,

KMV Collage The girl students completed their industrial training Jalandhar

PTB News शिक्षा : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था,कन्या महा विद्यालय, जालंधर के पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ़ बॉटनी की एम.एस.सी. बॉटनी की छात्राओं ने एक महीने की ट्रेनिंग सफलतापूर्वक संपन्न कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

अपने पाठ्यक्रम के विशेष हिस्से के अंतर्गत छात्राओं ने यह ट्रेनिंग वेरका मिल्क प्लांट, हिमलैंड एग्रो फूड्स, घरदा केमिकल्स आदि में संपन्न की जहां छात्राओं ने ना केवल अपनी व्यवहारिक जानकारी में बढ़ोतरी की बल्कि इंडस्ट्रीज़ की पृष्ठभूमि एवं उनकी कामकाज की प्रक्रिया को भी जाना। छात्राओं ने विशेष तौर पर फर्मेंटेशन, डाईंग, भोजन में दवाइयों के उपयोग के विश्लेषण आदि के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने सफलतापूर्वक ट्रेनिंग प्राप्त करने वाली समूह छात्राओं को मुबारकबाद देते हुए बताया कि कन्या महा विद्यालय के द्वारा ऑटोनॉमस दर्जे के अंतर्गत शिक्षा प्रणाली में लाए गए सुधारों के द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रमों में इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग को विशेष महत्व दिया गया है,

ताकि छात्राओं को अच्छी शिक्षा देते हुए, उन्हें रोज़गार के अच्छे अवसरों के लिए तैयार किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं को उचित मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए बॉटनी विभाग के द्वारा किए जाते प्रयत्नों की भी प्रशंसा की।

Latest News