PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

PCM SD कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल फॉर गर्ल्स के मैथेमेटिक्स डिपार्टमेंट के द्वारा “वैदिक मैथ” पर की गई वर्कशॉप आयोजित,

Workshop on Vedic Maths organized by Mathematics Department of PCM SD Collegiate Senior Secondary School for Girls Jalandhar

PTB News शिक्षा : PCM SD कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल फॉर गर्ल्स के मैथेमेटिक्स डिपार्टमेंट द्वारा ‘वैदिक मैथ’ पर एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रबंधक श्री मनोहर मेहता वक्ता थे। उन्होंने विद्यार्थियों को वैदिक गणित में प्रयुक्त होने वाली विभिन्न तकनीकों से अवगत कराया।

उन्होंने अवधारणाओं को और स्पष्ट करने के लिए कई उदाहरण दिए। उन्होंने कहा कि इन तकनीकों का उपयोग करके छात्र विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में आसानी से सफलता प्राप्त कर सकते हैं। यह गतिविधि छात्रों के लिए उपयोगी साबित हुई।

अध्यक्ष नरेश कुमार बुधिया जी एवं प्रबंधक समिति के अन्य सदस्यों एवम प्राचार्या प्रो. (डॉ.) पूजा पराशर ने इस वर्कशॉप को विद्यार्थियों के लिए मूल्यवान बनाने के लिए श्री मेहता द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और साथ ही कॉलेजिएट ब्लॉक की प्रभारी श्रीमती सुषमा शर्मा को बधाई दी।

Latest News